फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Head-on collision between bus and truck, three including both drivers killed, 40 injured

Sagar News: बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, दोनों ड्राइवर समेत तीन की मौत, 40 घायल

Thu, 07 Mar 2024 04:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 07 Mar 2024 04:02 PM IST
सार

Sagar News In Hindi: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहनों के ड्राइवर के साथ-साथ एक महिला की भी मौत हुई है। 40 यात्री घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
 

विज्ञापन
Sagar News: Head-on collision between bus and truck, three including both drivers killed, 40 injured
सागर में बस-ट्रक की भिड़ंत हो गई। तीन मारे गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। बीना से खुरई जा रही एक बस और ट्रक की आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर और एक महिला यात्री की मौत हो गई। घटना खुरई के खिमलासा रोड स्थित धागर गांव के पास तिराहे की है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से खुरई के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सागर ट्रांसपोर्ट की बस बीना से खिमलासा होते हुए खुरई जा रही थी। यात्री बस में करीब 50 यात्री सवार थे। खिमलासा में रुकने के बाद खुरई के लिए बस रवाना हुई। इस दौरान दोनों ही ड्राइवर अपने वाहनों से कंट्रोल नहीं कर पाए और बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर होते हुए बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी कि बस में करीब 40 यात्री घायल हुए हैं। इनका इलाज खुरई के सिविल अस्पताल में चल रहा है। हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद खुरई देहात पुलिस और आसपास की एंबुलेंस सूचना पर मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। 20 से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिन्हें मामूली चोटे आई हैं। अधिकांश लोग आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो खुरई जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद खुरई एसडीएम, एसडीओपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed