{"_id":"64f49e3d5a390cadfe0dda07","slug":"sagar-news-garha-kota-police-arrested-the-accused-along-with-katta-many-cases-are-registered-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: गढ़ा कोटा पुलिस ने कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, कई मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: गढ़ा कोटा पुलिस ने कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, कई मामले हैं दर्ज
Sun, 03 Sep 2023 08:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 03 Sep 2023 08:24 PM IST
सार
सागर जिले में पुलिस ने कट्टा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर पुलिस इन दिनों अवैध शस्त्र, अवैध शराब और अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई करने के लिए जिले भर में अभियान चला रही है। सागर के गढ़ा कोटा में पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भगत सिंह वार्ड में एक व्यक्ति हाथ में देशी कट्टा लेकर लहरा रहा है और आम लोगों को भयभीत कर रहा है।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर टीम बनाकर मौके पर जाकर देखा तो जो एक व्यक्ति हाथ में देशी कट्टा लिए लहराकर आम नागरिकों में दहशत फैला रहा था, उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और तलाशी ली गई।
विज्ञापन
आरोपी रामेश्वर जाटव पिता मुन्नालाल जाटव विवेकानंद वार्ड के पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जो न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा दिया है। आरोपी रामेश्वर जाटव आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध थाना गढ़ा कोटा में पूर्व से कई मामले पंजीबद्ध हैं।
विज्ञापन
