{"_id":"6611661c3291212c7a0feb87","slug":"sagar-news-fire-broke-out-in-engine-of-goods-train-coming-from-guna-towards-bina-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: बीना से गुना की तरफ जा रही मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, कोयले से भरी थी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: बीना से गुना की तरफ जा रही मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, कोयले से भरी थी ट्रेन
Sat, 06 Apr 2024 08:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:41 PM IST
सार
बीना स्टेशन से लगभग 14 किमी दूर सेमरखेड़ी स्टेशन के पास इंजन में लगी आग को देख रेल कर्मचारियों को होश उड़ गए। तत्काल इसकी जानकारी रेल अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
मालगाड़ी ट्रेन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीना-कोटा रेलवे ट्रैक पर स्थित सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब स्टेशन से ट्रेन रवाना होते ही एक कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन में अचानक से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसका अंदाजा आग की लपटों से लगाया जा सकता है। आग लगने के पीछे का अभी तक कारण नहीं पता चल पाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दो इलेक्ट्रिकल इंजन के साथ कोयला लेकर कोटा डिविजन की ओर जा रही पीसीएमसी गुड्स ट्रेन के इंजन में शनिवार की शाम सात बजे के लगभग बीना स्टेशन से लगभग 14 किमी दूर सेमरखेड़ी स्टेशन से लगभग आधा किलोमीटर दूर यह घटना हुई। इंजन में लगी आग को देख रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी रेल अधिकारियों को दी गई। साथ ही नजदीकी रिफाइनरी और जेपी कंपनी के अधिकारियों को सूचना देकर फायर ब्रिगेड बुलाई गई। बीना नगरपालिका की फायर लारी को भी सूचित किया गया। जिन्होंने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इंजन काफी जल चुका था। आग लगते ही ट्रेन के लोको पायलट ट्रेन से उतर गए।
विज्ञापन
इंजन में आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग काफी देर तक लगी रही। इंजन में आग लगने की जानकारी के बाद रेलवे के अधिकारियों के अलावा बीना तहसीलदार सुनील शर्मा, नायब तहसीलदार हेमराज मेहर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शी विशाल कुशवाहा निवासी आगासौद ने बताया कि वह अपने खेत पर था, उसी दौरान वहां से निकल रही एक मालगाड़ी के इंजन में बहुत भयंकर रूप से आग लग गई थी।
विज्ञापन
यह ट्रेनें हुई प्रभावित
जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के इंजन में आग लगने के बाद यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई, जिसमें ट्रेन नंबर 06634 बीना-कोटा मेमू ट्रेन को सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे तक खड़ा कर दिया गया। जिसे रात करीब 8:29 बजे आगे के लिए रवाना किया गया है। ट्रेन नंबर 12197 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास करीब ढ़ाई घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन नंबर 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन शाम करीब 7:30 बजे बीना रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी, जिसे करीब आधे घंटे तक खड़ा किया गया। रात 8:31 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आग पर पाया गया काबू
बीना तहसीलदार सुनील शर्मा ने बताया कि इंजन में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं। रिफाइनरी और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पा लिया गया है। आग करीब 35 मिनट तक लगी रही। सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है।
आग लगने की जांच की जाएगी
भोपाल रेल मंडल के पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन में आग लगने की जानकारी सही है। फायर ब्रिगेड के माध्यम से फिलहाल आग बुझा ली गई है तथा आग लगने की वजह की जांच की जाएगी। फिलहाल एक बड़ी घटना होने से टल गई है। क्योंकि मालगाड़ी कोयले से भरी हुई थी। बीना नायब तहसीलदार हेमराज मेहर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद बीना नगर पालिका, बीना रिफाइनरी के अलावा खुरई नगर पालिका की फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को जानकारी दी गई। इसके तत्काल बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।
