फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News CM Mohan Yadav performed Bhoomi Pujan of Rani Avanti Bai University

Sagar News: CM मोहन यादव ने किया रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय का भूमिपूजन, विद्यासागर के नाम पर खुलेगा कालेज

Wed, 13 Mar 2024 05:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 05:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर पहुंचकर बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर-संग्रहालय का अवलोकन किया। इससे पहले मंडीदीप में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया।

विज्ञापन
Sagar News CM Mohan Yadav performed Bhoomi Pujan of Rani Avanti Bai University
सागर में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर पहुंचे। जहां सौ करोड़ की लागत से बनाए जा रहे संत रविदास मंदिर का निरीक्षण किया और पीटीसी ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सभा को संबोधित किया। साथ ही सागर में रानी अवंती बाई राजकीय विश्वविद्यालय का भूमिपूजन कर अन्य निर्माण कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन


सागर में डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय घोषित किए जाने के बाद सागर में एक राजकीय विश्वविद्यालय की मांग की जा रही थी, जिसको पूरा करते हुए सागर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने नए विश्वविद्यालय का भूमिपूजन कर विश्वविद्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सागर शिक्षा की धरती है। यहां के सपूत डॉ. हरि सिंह गौर ने अपनी पूरी कमाई दान कर इस विश्वविद्यालय का निर्माण किया था। ऐसे महापुरुष को भारत रत्न दिए जाने की मांग को भी मेरा समर्थन है। सीएम मोहन यादव ने सागर में एक  आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। मकरोनिया और बंडा में पीजी कॉलेज खोलने की भी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि तुरंत स्वास्थ सेवा के मामले में हमने एयर एंबुलेंस शुरू की है, जिसका लाभ सागर को भी मिलेगा। सीएम मोहन यादव ने मंच से ही किडनी की बीमारी से पीड़ित बालक मोहित राजपूत का इलाज सरकार द्वारा कराने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed