फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: BPCL security lapse thieves stole OHE wire police started investigation

Sagar News: बीपीसीएल की सुरक्षा में चूक, चोरों ने ओएचई तार चोरी किया, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 05 Jun 2024 03:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Jun 2024 03:26 PM IST
सार

थाना प्रभारी मेना पटेल का कहना है कि बीपीसीएल के द्वारा तार चोरी का आवेदन दिया गया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Sagar News: BPCL security lapse thieves stole OHE wire police started investigation
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के आगासौद थाना क्षेत्र अंतर्गत बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड)  की कड़ी सुरक्षा के बीच अज्ञात चोर ग्राम देहरी के पास पुलिया के ऊपर रेलवे लाइन पर मौजूद ओएचई तार चुरा ले गए। जिसका शिकायत निजी सुरक्षा कंपनी ने आगासौद थाने में दी है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार चेकमेंट सिक्योरिटी सर्विसेज जो बीपीसीएल बीना रिफाइनरी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही है ने आगासौद थाने में एक आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया कि मंगलवार की रात में ग्राम देहरी के पास पुलिया के ऊपर से चोरों ने करीब ढाई सौ मीटर तार चोरी कर लिया और करीब इतना ही तार अज्ञात चोर क्षतिग्रस्त कर गए। जिसकी वजह से बीना रिफाइनरी के काम में बाधा आ रही है। उन्होंने मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


घटना के बाद बीपीसीएल ने रेलवे लाइन पर बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं। वही मामले में थाना प्रभारी मेना पटेल का कहना है कि बीपीसीएल के द्वारा तार चोरी का आवेदन दिया गया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला रेलवे से जुड़ा हुआ है, ऐसे में आरपीएफ भी आगासौद पुलिस के साथ समन्वय कर जांच में सहयोग करेगी। जिसे चोरी का जल्द खुलासा किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed