{"_id":"6660365b8d4bfb2dd10e4670","slug":"sagar-news-bpcl-security-lapse-thieves-stole-ohe-wire-police-started-investigation-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: बीपीसीएल की सुरक्षा में चूक, चोरों ने ओएचई तार चोरी किया, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: बीपीसीएल की सुरक्षा में चूक, चोरों ने ओएचई तार चोरी किया, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
Wed, 05 Jun 2024 03:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:26 PM IST
सार
थाना प्रभारी मेना पटेल का कहना है कि बीपीसीएल के द्वारा तार चोरी का आवेदन दिया गया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के आगासौद थाना क्षेत्र अंतर्गत बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड) की कड़ी सुरक्षा के बीच अज्ञात चोर ग्राम देहरी के पास पुलिया के ऊपर रेलवे लाइन पर मौजूद ओएचई तार चुरा ले गए। जिसका शिकायत निजी सुरक्षा कंपनी ने आगासौद थाने में दी है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार चेकमेंट सिक्योरिटी सर्विसेज जो बीपीसीएल बीना रिफाइनरी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही है ने आगासौद थाने में एक आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया कि मंगलवार की रात में ग्राम देहरी के पास पुलिया के ऊपर से चोरों ने करीब ढाई सौ मीटर तार चोरी कर लिया और करीब इतना ही तार अज्ञात चोर क्षतिग्रस्त कर गए। जिसकी वजह से बीना रिफाइनरी के काम में बाधा आ रही है। उन्होंने मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
घटना के बाद बीपीसीएल ने रेलवे लाइन पर बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं। वही मामले में थाना प्रभारी मेना पटेल का कहना है कि बीपीसीएल के द्वारा तार चोरी का आवेदन दिया गया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला रेलवे से जुड़ा हुआ है, ऐसे में आरपीएफ भी आगासौद पुलिस के साथ समन्वय कर जांच में सहयोग करेगी। जिसे चोरी का जल्द खुलासा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
