फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Bhopal Singroli Bhopal Express will run three days a week start on June 11

Sagar News: सप्ताह में अब दो की बजाय तीन दिन चलेगी भोपाल सिंगरोली भोपाल एक्सप्रेस, इस दिन से होगी शुरुआत

Fri, 07 Jun 2024 10:28 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Jun 2024 10:28 AM IST
सार

भोपाल-सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 22165 11 जून से बुधवार, शनिवार के अलावा मंगलवार को भी चलेगी। भोपाल से चलने वाली यह ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह और कटनी होकर सिंगरोली तक जाती है। इसी रूट से यह ट्रेन वापस भी आती है। 

विज्ञापन
Sagar News: Bhopal Singroli Bhopal Express will run three days a week start on June 11
एक दिन ज्यादा चलेगी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल-सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस की सेवाओं में विस्तार किया गया है। इसके तहत रेल प्रशासन ने भोपाल मंडल से चलने वाली भोपाल-सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस को अब सप्ताह में दो दिन की बजाय तीन दिन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 11 जून से अपने प्रारंभिक स्टेशन से बुधवार, शनिवार के अलावा अब मंगलवार को भी चलेगी।

विज्ञापन


वहीं गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस 14 जनू से अपने प्रारंभिक स्टेशन से मंगलवार, गुरुवार के अलावा अब शुक्रवार को भी चलेगी। यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती मांग और उनकी यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस विस्तार से यात्रियों को अधिक सुविधा और यात्रा के लिए अधिक विकल्प प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि भोपाल से चलने वाली यह ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह और कटनी होकर सिंगरोली तक जाती है। इसी रूट से यह ट्रेन वापस भी आती है। इस ट्रेन के एक दिन अतरिक्त चलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed