{"_id":"6676513285e2d5ccd802d007","slug":"sagar-news-11th-class-student-hanged-at-home-sleeping-in-room-with-his-brother-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: घर में फांसी के फंदे पर झूला 11वीं का छात्र, भाई के साथ कमरे में सो रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: घर में फांसी के फंदे पर झूला 11वीं का छात्र, भाई के साथ कमरे में सो रहा था
Sat, 22 Jun 2024 09:51 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 22 Jun 2024 09:51 AM IST
सार
छात्र की आत्महत्या का कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
11वीं के छात्र ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया थानसिंह में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतक कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस आत्महत्या का कारण तलाश रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नरेंद्र पिता देवीराम अहिरवार (17) ने अपने घर में बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता देवीराम अहिरवार ने बताया कि उसके दो लड़के हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र बड़ा लड़का है और वह सिलोधा गांव के स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ता है। दोनों लड़के एक साथ कमरे में सो रहे थे, इस दौरान बड़े लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण पता नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर शव वाहन से पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
