फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Municipal Corporation demolished dilapidated houses in four wards Notice issued to damaged houses

Sagar : नगर निगम ने चार वार्डों में गिराए जर्जर मकान, क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को नोटिस जारी

Sat, 07 Sep 2024 10:28 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 10:28 AM IST
सार

सागर नगर निगम ने सभी जर्जर भवनों पर सूचना चस्पा कर दी है, जिसमें लिखा गया है कि ये मकान क्षतिग्रस्त हैं और मानव निवास के लिए उपयुक्त नहीं हैं।  

विज्ञापन
Sagar: Municipal Corporation demolished dilapidated houses in four wards Notice issued to damaged houses
नगर निगम द्वारा गिराए गए क्षतिग्रस्त मकान

विस्तार

नगर निगम सागर के आयुक्त राजकुमार खत्री ने गोपालगंज वार्ड में जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को इन भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने गोपालगंज वार्ड स्थित झंडा चौक के पास वृंदावन बाग ट्रस्ट के भवन, हर प्रसाद तनय हरिशंकर गुरु, निकलंक जैन, राजेंद्र जैन, महेश जैन, भावेश जैन और भैयालाल चौरसिया के भवनों का निरीक्षण किया। इन भवनों की जर्जर स्थिति को देखते हुए आयुक्त ने सभी भवन स्वामियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया और निवासियों को तत्काल मकान खाली करने की हिदायत दी ताकि जनहानि से बचा जा सके।  
विज्ञापन


नगर निगम ने सभी जर्जर भवनों पर सूचना चस्पा कर दी है, जिसमें लिखा गया है कि ये मकान क्षतिग्रस्त हैं और मानव निवास के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसके अतिरिक्त, नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों के मालिकों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा 4 वार्डों में जर्जर भवनों को गिराया
उपायुक्त एवं अतिक्रमण प्रभारी एस. एस. बघेल की उपस्थिति में तिली, पुरव्याऊ, इतवारी, और नरयावली नाका वार्ड में जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों को गिराने की कार्रवाई की गई। तिली वार्ड में दुलीचंद चौरसिया का, पुरव्याऊ वार्ड में हीरा सागर का, इतवारी वार्ड में संतोष जैन का, और नरयावली नाका वार्ड में एक स्कूल के क्षतिग्रस्त छप्पर को गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त भवनों को गिराया जाए
नगर निगम आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि नगर निगम क्षेत्र में ऐसे जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों को, जिनसे जनहानि की संभावना है, नोटिस देकर नियम अनुसार गिराने की कार्रवाई की जाए। साथ ही, इन भवनों में निवास करने वाले परिवारों को समझाइश दी जाए कि वे इन भवनों में निवास न करें।
 

नगर निगम द्वारा गिराए गए क्षतिग्रस्त मकान...

 

नगर निगम द्वारा गिराए गए क्षतिग्रस्त मकान

 

नगर निगम द्वारा गिराए गए क्षतिग्रस्त मकान

 

नगर निगम द्वारा गिराए गए क्षतिग्रस्त मकान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed