फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Minor gang raped while returning from school

Sagar: स्कूल से लौटते वक्त नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; सात युवकों पर मामला दर्ज, चार को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 21 Dec 2023 07:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 21 Dec 2023 07:03 PM IST
सार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। तीन युवकों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Sagar: Minor gang raped while returning from school
सागर का शाहगढ़ पुलिस थाना। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

स्कूल से लौट रही नाबालिक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग अपनी दादी दादी के साथ रहती है। पीड़ित नाबालिक स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान सूनसान जगह पर सात युवकों ने नाबालिक से दुष्कर्म किया। पुलिस ने सात आरोपियों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। फरार तीन युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सागर के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग पीड़िता अपनी सहेली के साथ स्कूल से घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सात युवकों ने उनके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। एक नाबालिक वहां से भागने में सफल हो गई, लेकिन पीड़ित नाबालिक मनचलों की गिरफ्त में आ गई। घटना के बाद नाबालिक अपने घर पहुंची, इसके बाद पीड़िता ने घटनाक्रम दादा दादी को बताया। पीड़िता के मां-बाप दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जिसकी सूचना उनको लगी तो वह घर पहुंचे। वापस आए पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। तीन युवकों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने में लेटलतीफी का आरोप लगाया। पीड़िता के परिजनों पर दूसरे पक्ष की ओर से दबाव बनाने की बात भी सामने आई। मामला सुबह का होने के बाद भी देर रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी भी मौके पर पहुंचे। इस पूरे मामले में सागर एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि शाहगढ़ थाना क्षेत्र में गैंगरेप के मामले में निशान देही पर सात युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। चार को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed