फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Mini truck got burnt after getting hit by electrical wires

Sagar: बिजली के तारों की चपेट में आकर जला मिनी ट्रक, तेंदूपत्ता भरकर ले जा रहा था, बोरों में फंसकर टूटे तार

Sun, 26 May 2024 10:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 10:10 PM IST
सार

सागर में तेंदुपत्ते से भरा एक ट्रक जलकर खाक हो गया। ट्रक में ऊपर तक बोरे भरे थे, इन्हीं से टकराकर बिजली का तार टूटा और बोरों ने आग पकड़ ली। जब तक कोई कुछ कर पाता, ट्रक और तेंदुपत्ते पूरी तरह जल गए। 

विज्ञापन
Sagar: Mini truck got burnt after getting hit by electrical wires
सागर में बिजली के तार से टकराकर ट्रक जल गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले में बिजली के तारों की चपेट में आने से तेंदूपत्ते के बोरों से भरे एक मिनी ट्रक में आग लग गई। इसमें ट्रक समेत तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया है। ग्रामीण और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक  तथा तेंदूपत्ता जल चुका था। 
विज्ञापन


यह घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के टंकी मोहल्ला के पास उस समय घटित हुई जब पिपरिया नंदे गांव की ओर से एक मिनी ट्रक एमपी 15 जी 5246 महाराजपुर बस्ती में प्रवेश कर रहा था। बिजली लाइन के तार तेंदूपत्ता के बोरों से टकराकर टूट गए और जिससे तेंदूपत्ता के बोरों में आग लग गई।
विज्ञापन

Sagar: Mini truck got burnt after getting hit by electrical wires
सागर में बिजली के तार से टकराकर ट्रक जल गया। - फोटो : सोशल मीडिया
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की तथा फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। देवरी नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की इस घटना में मिनी ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना के तुरंत बाद ड्राइवर और क्लीनर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। 

थाना प्रभारी मीनेश भदोरिया ने बताया कि घटना महाराजपुर के टंकी मोहल्ला की है, जहां ट्रक में तेंदूपत्ता के बोरों में आग लग गई थी और ट्रक जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। ट्रक कहां से कहां जा रहा था। इसकी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed