फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Dr. Ambedkar Nursing College declared ineligible CBI inspection only examination of admitted students

Sagar News: डॉ. अम्बेडकर नर्सिंग कॉलेज सीबीआई निरीक्षण में अपात्र घोषित, प्रवेशित छात्रों की होगी केवल परीक्षा

Tue, 28 May 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 May 2024 10:55 PM IST
सार

सागर जिले के बीना में स्थित डॉ. अम्बेडकर नर्सिंग कॉलेज सीबीआई निरीक्षण में अपात्र घोषित हो चुका है। यहां प्रवेशित छात्रों की केवल परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Sagar Dr. Ambedkar Nursing College declared ineligible CBI inspection only examination of admitted students
नर्सिंग कॉलेज अपात्र घोषित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में स्थित डॉ. अम्बेडकर नर्सिंग कॉलेज सीबीआई निरीक्षण के दौरान अपात्र पाया गया है। इसके कारण इस कॉलेज को तत्काल प्रभाव से माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत बंद किया गया है। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत अम्बेडकर नर्सिंग कॉलेज को छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं के लिए ही खोला जाएगा।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के द्वारा प्राप्त पत्र के अनुसार, सीबीआई निरीक्षण में संस्था को अनफिट पाया गया था, जिसके चलते काउंसिल ने मान्यता समाप्त कर दी। परंतु माननीय हाईकोर्ट मध्यप्रदेश के द्वारा पत्र के संदर्भ में निर्णय दिया गया कि सभी अनसुटेबल कॉलेज के छात्रों जिन्होंने पूर्व में प्रवेश लिया हुआ है, उनको भी परीक्षा देने की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन


अतः उक्त संस्था में जिन छात्रों ने पूर्व में प्रवेश लिया हुआ है, केवल वे ही छात्र परीक्षा दे रहे हैं तथा सिर्फ प्रशासनिक कार्य एवं परीक्षा तैयारी संबंधित कार्य के लिए ही केवल कार्यालय खोला जाता है। अन्य कोई गतिविधि या कोई भी एडमिशन/प्रवेश का कार्य पूर्णतः बंद है। मध्यप्रदेश नर्सिंग कौंसिल के मान्यता निरस्तीकरण आदेश के बाद संस्था ने किसी भी नए छात्र-छात्राओं का प्रवेश नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed