फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Crime Lover stopped marriage of minor girlfriend went to jail in rape case

Sagar Crime: प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की शादी रुकवाई, दुष्कर्म के मामले में गया जेल

Mon, 13 May 2024 08:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 13 May 2024 08:20 PM IST
सार

प्रेमी ने एक नाबालिग प्रेमिका की शादी रुकवा दी थी। मामले में पुलिस ने प्रेमी को दुष्कर्म के मामले में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Sagar Crime Lover stopped marriage of minor girlfriend went to jail in rape case
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में खिमलासा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। नाबालिग प्रेमिका की शादी को रोकने को लेकर आरोपी ने ही चाइल्ड हेल्प लाइन में शिकायत की थी।

विज्ञापन


खिमलासा थाना अंतर्गत एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका की शादी रुकवाना प्रेमी युवक को इतना भारी पड़ा कि उसे जेल जाना पड़ा। दरअसल, नौ मई को एक युवक ने चाइल्ड हेल्प लाइन में शिकायत की, कि खिमलासा थाना के एक गांव में एक नाबालिग की शादी की जा रही है। चाइल्ड हेल्प लाइन के साथ महिला बाल विकास विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव पहुंच गई। उसके बाद नाबालिग के परिजनों को कम उम्र में शादी न करने को लेकर समझाइश देने पर परिजनों ने सहमति देते हुए शादी रोक दी। लेकिन इसी बीच जल्दी शादी करने का कारण पूछा गया तो परिजनों ने एक युवक द्वारा परेशान करने की बात बताई।
विज्ञापन


टीम के हौसला बढ़ाने पर नाबालिग और परिजनों ने एक युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। दरअसल, गांव का ही एक युवक नाबालिग को परेशान करता था और एक महीने पहले मौका पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद दबाब बनाकर बार-बार दुष्कर्म करने का प्रयास करता था। इसीलिए परिजन जल्दी शादी कर रहे थे। खिमलासा पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर एक साल पहले भी छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed