फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: After bidding farewell to the pavilion, the bride went straight to take the exam

Sagar: मंडप से विदाई के बाद सीधे परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, बाहर बैठकर दूल्हे ने किया तीन घंटे इंतजार

Thu, 11 Jul 2024 06:34 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 06:34 PM IST
सार

शादी में विदाई के बाद अमूमन सीधे ससुराल जाती है, लेकिन सागर में एक दुल्हन विदा होकर सीधे कॉलेज पहुंच गई। दरअसल दुल्हन का एग्जाम था और विदा के बाद उसे सीधे परीक्षा देने जाना था। 

विज्ञापन
Sagar: After bidding farewell to the pavilion, the bride went straight to take the exam
सात फेरों के बाद सीधे परीक्षा देने पहुंची दुल्हन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक दुल्हन ने शिक्षा के प्रति जो सजग रवैया दिखाया है, उसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। अपनी पढ़ाई के प्रति जिम्मेदारी और लगाव को उसने बखूबी निभाया है। दरअसल सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एक दुल्हन सात फेरे और विदाई के बाद सीधा परीक्षा देने पहुंच गई। दुल्हन को ससुराल ले जाने के लिए दूल्हे को तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन


दरअसल गढ़ाकोटा से करीब आठ किलोमीटर दूर गुंजौरा गांव की शिवा मिश्रा सागर की गर्ल्स डिग्री कॉलेज से एमएससी कर रही है। इस बार फोर्थ सेमेस्टर के एग्जाम चल रहे हैं और शादी की तारीख भी उसी डेट में आ गई। शिवा ने पहले यह तय किया कि वह परीक्षा देने नहीं जाएगी, लेकिन जब दूल्हे अंकुर तिवारी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शिवा से साफ कह दिया कि तुम अपने एग्जाम की तैयारी रखना। समय से सभी रस्म करवा लेंगे। शादी करने वाले पंडित को भी उन्होंने एग्जाम की जानकारी दी। इसके बाद सब कुछ सही समय में हुआ। ब्रह्म मुहूर्त में सात फेरे हुए, सुबह जल्दी विदाई हुई और वह गढ़ाकोटा से सीधे सागर पेपर देने के लिए पहुंच गए। 
विज्ञापन

 

Sagar: After bidding farewell to the pavilion, the bride went straight to take the exam
परीक्षा केंद्र के बाहर दुल्हन का इंतजार करता दूल्हा - फोटो : सोशल मीडिया
दूल्हे अंकुर तिवारी के साथ उनकी बहन स्वाति शुक्ला और बहनोई अनिल शुक्ला भी कॉलेज के बाहर तीन घंटे तक इंतजार करते रहे। शिवा ने अपना एग्जाम दिया, इसके बाद ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उनका स्वागत किया। वहीं इसके पहले जब कॉलेज के स्टाफ को जानकारी लगी कि छात्रा दुल्हन के लिबास में पेपर देने आई है तो उन्होंने भी उसे ही गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed