फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Accident: Two killed in collision between passenger bus and dumper

Sagar Accident: दो हादसों में चार की मौत, डंपर ने पति-पत्नी को रौंदा, यात्री बस और डंपर की टक्कर में दो की मौत

Sat, 03 Feb 2024 07:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Feb 2024 07:05 PM IST
सार

जैसीनगर थाना क्षेत्र के हिन्नखेड़ा गांव के पास हुआ हादसा। इस हादसे में बस और डंपर की भिड़ंत रोड क्रॉस करते समय हुई। दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गए। वहीं दूसरे हादसे में भी डंपर ने पति-पत्नी की जान ले ली। 

विज्ञापन
Sagar Accident: Two killed in collision between passenger bus and dumper
घायलों को निकालने पहुंचे लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भोपाल से सागर के बिलहरा जा रही यात्री बस और डंपर की जैसीनगर के पास टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जारी है।
विज्ञापन


सागर के जैसीनगर थाना क्षेत्र में बस और डंफर की आमने सामने से टक्कर हो गई। दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बस में सवार 24 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार जैसीनगर थाना क्षेत्र के हिन्नखेड़ा गांव के पास हुए इस हादसे में दोनों वाहन की भिड़ंत रोड क्रास करते वक्त हुई। दोनों एक-दूसरे से टकरा गए। दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गए। जिससे यह समझा जा सकता है कि बस और डंपर दोनों की रफ्तार तेज थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों वाहनों के ड्राइवरों को निकाला गया। अन्य घायल यात्रियों के साथ इलाज के लिए सागर बुंदेलखंड मेडिकल कालेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह यात्री बस भोपाल से जैसीनगर थाना क्षेत्र के बिलहरा जा रही थी। बस में अधिकांश बिलहरा के निवासी सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रोड से किनारे कर यातायात शुरू करने के प्रयास में जुट गए।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पहुंचे बीएमसी घायलों का जाना हाल
घटना की जानकारी लगने के बाद स्थानीय विधायक और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को घायलों की हर संभव मदद करने और बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार पति पत्नी को रौंदा, मौके पर हुई मौत 
सागर-सागर के गढ़ाकोटा में स्कूटी से मंदिर जा रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती दुकान बंद करने के बाद रात 9 बजे घर से मंदिर के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को रौंद दिया।


जानकारी के अनुसार सागर जिले के गढ़ाकोटा निवासी संजय बारमोदी, पत्नी संजना बारमोदी के साथ स्कूटी पर सवार होकर पटेरियाजी मंदिर, जैन मंदिर जा रहे थे।इसी दौरान जैन मंदिर के पास रास्ते में एक तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंची। डंपर को जब्त कर लिया गया है। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed