फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: A young man who went to take bath in the river swollen by heavy rains got washed away

Sagar: तेज बारिश से उफनाई नदी में नहाने गया युवक पानी में बहा, सुबह से फिर शुरू की तलाश

Mon, 05 Aug 2024 08:24 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 08:24 AM IST
सार

ग्राम खेंजरा निवासी युवक उमेश पिता पूरन आठ्या जो सुनार नदी में नहाने गया था और नहाते समय वह नदी के तेज बहाव में बह गया है। रविवार शाम से इसकी तलाश की जा रही है। सुबह से फिर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Sagar: A young man who went to take bath in the river swollen by heavy rains got washed away
गढ़ाकोटा में बहे युवक की तलाश जारी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले मैं पिछले दो दिनों से हो रही जमकर बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सागर जिले की रहली विधानसभा से निकली सुनार नदी इस समय रौद्र रूप में बह रहीं है। रविवार को नदी में नहाने गया 25 वर्षीय युवक नदी के तेज बहाव में बह गया, जिसकी तलाश पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम कर रही है। युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खेंजरा से निकली सुनार नदी में युवक नहानें गया था, जो सुनार नदी उफान पर होने के कारण नदी में बह गया। गढ़ाकोटा पुलिस, एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने उफनती नदी में बहे व्यक्ति को तलाशने अभियान चलाया। कल दिन भर चले इस अभियान के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। सोमवार को सुबह से फिर युवक को तलाशने का काम टीम ने शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गढ़ाकोटा रजनीकांत दुबे ने बताया कि ग्राम खेंजरा निवासी युवक उमेश पिता पूरन आठ्या जो सुनार नदी में नहाने गया था और नहाते समय वह नदी के तेज बहाव में बह गया है। इसकी नदी में तलाश जारी है। घटना घोंघरा पुल के पास की बताई जा रही है। कल दिन भर चले तलाशी अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम के हाथ खाली रहे। रात में युवक को तलाशने का काम बंद रहा, जिसे आज पुनः शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed