फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Poor man house burnt due to unknown reasons in sagar

Sagar News: अज्ञात कारणों से जला गरीब का आशियाना, आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख

Sat, 30 Mar 2024 11:13 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Mar 2024 11:13 AM IST
सार

Sagar News: सागर जिले गुरुघासीदास कॉलोनी में एक टपरिया में आग लगने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना में पीड़ित को 10 से 12 हजार रुपए का नुकसान हुआ है, जिसमें बच्चों के कपड़े किताबें और घर गृहस्थी का जरूरी सामान जलकर खाक हो गया।
 

विज्ञापन
Poor man house burnt due to unknown reasons in sagar
अज्ञात कारणों से जला गरीब का आशियाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गुरुघासीदास कॉलोनी में एक टपरिया में आग लगने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टपरिया में रहने वाले अशोक यादव ने बताया कि बीती रात 12:30 बजे अचानक नींद खुली तो टपरिया में आग की लपटें उठ रही थी, युवक ने आननफानन में सो रहे छोटे बच्चों को उठाया और पत्नी सहित सभी को बाहर किया। कमरे में छोटे पालतू पशु भी थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर किया।

विज्ञापन


उसके बाद अशोक ने आस-पास के लोगों से मदद की गुहार लगाई तो क्षेत्र के लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, बड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। इस दौरान अशोक ने बताया कि करीब 10 से 12 हजार रुपए का नुकसान हुआ है, जिसमें बच्चों के कपड़े किताबें और घर गृहस्थी का जरूरी सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज हुई
हालांकि क्षेत्रवासियों सहित पीड़ित युवक अशोक का कहना है कि हो सकता है आग किसी के द्वारा लगाई गई हो, क्योंकि इस तरह की घटना पहले भी अन्य घरों में हो चुकी है। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का काम हो सकता है वह आए दिन किसी न किसी घटनाओं को अंजाम देते है। बहरहाल थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Poor man house burnt due to unknown reasons in sagar
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed