फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police failed to find minor daughter missing for a month in sagar

Sagar: एक माह से लापता नाबालिग बेटी को तलाशने में नाकाम पुलिस, विरोध में पिता ने नेशनल हाइवे पर लगाया जाम

Wed, 06 Nov 2024 11:25 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2024 11:25 AM IST
सार

Sagar: अचानक एक व्यक्ति सड़क के बीचों बीच आकर बैठ गया। धीरे-धीरे उसके परिजन भी वहां आकर बैठ गए। ये सब एक माह से लापता नाबालिग बेटी को तलाशने में पुलिस की नाकामी को लेकर विरोध कर रहे थे। 

विज्ञापन
Police failed to find minor daughter missing for a month in sagar
सड़क पर जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे क्रमांक 44 पर बुधवार की सुबह अचानक एक व्यक्ति सड़क के बीचों बीच आकर बैठ गया। धीरे धीरे उसके परिजन भी वहां आकर बैठ गए, जिससे सड़क पर चल रहा वाहनों का आवागमन थम गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। दरअसल सड़क जाम करने वाला व्यक्ति एक नाबालिग युवती का पिता है, जिसकी पुत्री विगत एक माह पूर्व घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन


अपनी पुत्री के लापता हो जाने के बाद उसने पुलिस थाने मैं उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस उसे लगातार आश्वासन देती थी कि वह तलाश कर रहे हैं। जब धीरे-धीरे एक माह हो गया तो उसके सब्र का बांध टूट गया और उसने सड़क जाम करने का कदम उठाया।
विज्ञापन


एक व्यक्ति द्वारा नेशनल हाइवे पर जाम लगाने की खबर प्रशासन तथा पुलिस तक पहुंची तो देवरी पुलिस हरकत में आई। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां देवरी टीआई संधीर चौधरी ने सड़क पर बैठे शख्स को समझाया और उसकी लापता पुत्री को खोजने में पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों को बताने पर वह सड़क से उठा और चक्काजाम समाप्त हुआ। इस पूरे घटनाक्रम के चलते लगभग एक घंटे सड़क मार्ग बाधित रहा तथा दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed