फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Sagar police caught two miscreants from Haryana tampering with ATM

Sagar News: महिला की सजगता से बची एटीएम लूट, सनमाइका की पट्टी के जुगाड़ से निकाल रहे थे पैसे, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 21 Dec 2024 12:30 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 12:30 PM IST
सार

बदमाशों के पास से एक हजार रुपये नकद, सनमाइका पट्टी, एटीएम के पुराने पार्ट्स, पेचकस और एक आई टेन कार बरामद हुई। आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनसे ठगी के अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

विज्ञापन
Sagar News: Sagar police caught two miscreants from Haryana tampering with ATM
एटीएम से चोर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में कोतवाली पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए हरियाणा के दो बदमाशों को एटीएम से ठगी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। भैंसा निवासी दीक्षा खंगार की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों में राजकुमार उर्फ राजा (हिसार) और अभिषेक (कैथल) शामिल हैं। उनके पास से एक हजार रुपये नकद, सनमाइका पट्टी, एटीएम के पुराने पार्ट्स, पेचकस और एक आई टेन कार बरामद हुई। आरोपियों से पूछताछ जारी है और ठगी के अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि एटीएम से रुपये निकालने गई भैंसा निवासी दीक्षा खंगार ने सूचना दी थी कि दो व्यक्ति एटीएम के अंदर आए और मशीन से छेड़छाड़ करने लगे। एटीएम में सनमाइका की पट्टी लगाकर पैसे निकाल लिए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। सीसीटीवी चेक किए गए। बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन


चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जैन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में राजकुमार उर्फ राजा पिता रणवत (सासी) निवासी राजथल 70, जिला हिसार हरियाणा तथा अभिषेक पिता जयभगवान नायक उम्र 21 साल निवासी बालाजी नगर उदयपुर रोड कैथल हरियाणा शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही बदमाशों की सूचना मिली तत्काल एएसआई सेलवेस्टर पन्ना, अखिलेश शुक्ला, विष्णु यादव, योगेन्द्र तिवारी, हेमंत व योगेश दुबे को मौके पर भेजा गया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ कर माल बरामद किया गया। उनसे एक हजार रुपये नकद, सनमाइका की पट्टी, टूटे एटीएम के पुराने पार्ट्स, पेचकस,एक आई टेन कार बरामद की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed