फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Newly married woman who came to her parents' house on Rakshabandhan committed suicide by hanging herself.

Sagar News: रक्षाबंधन पर मायके आई युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी, प्रताड़ना का आरोप

Thu, 22 Aug 2024 11:34 AM IST
Sagar bureau सागर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:34 AM IST
सार

सागर में रक्षाबंधन पर अपने मायके आई एक युवती ने आत्महत्या कर ली। उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। अब मायके वालों ने युवती के पति और अन्य रिश्तेदारों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन
Newly married woman who came to her parents' house on Rakshabandhan committed suicide by hanging herself.
सागर में नवविवाहिता ने की आत्महत्या।

विस्तार

सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र की ढाना पुलिस चौकी के ग्राम जसराज में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रक्षाबंधन पर अपने मायके आई हुई थी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका सुगंधा (26) पत्नी आशीष अहिरवार, निवासी गणेशगंज शाहपुर, ने अपने मायके में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने सुगंधा का शव फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुगंधा की शादी करीब एक साल पहले गणेशगंज निवासी आशीष अहिरवार से हुई थी और वह लगभग 20 दिन पहले मायके आई थी।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप  
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सुगंधा की चाची शांति बाई अहिरवार ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद तक सब ठीक था, लेकिन बाद में सुगंधा के पति और ससुराल के अन्य लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। वे मायके से कार लाने की मांग कर रहे थे और इसी को लेकर सुगंधा को प्रताड़ित किया जाता था। भाई ने बताया कि शादी के समय दहेज में बाइक दी गई थी, लेकिन ससुराल वाले कार की मांग करते थे और उन्होंने सुगंधा का गर्भपात भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच जारी
सुरखी थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि जसराज गांव में नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मर्ग कायम कर मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed