फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP News On death of an elderly person in Sagar cow reached Muktidham from home

MP News: सागर में बुजुर्ग के निधन पर गाय घर से मुक्तिधाम तक पहुंची, भावुक हुए लोग

Fri, 05 Apr 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 10:55 PM IST
सार

जितना प्यार इंसान को पशुओं से है, इंसान के प्रति जानवरों का प्रेम भी किसी से कम नहीं है। इसकी मिसाल सागर जिले के खिमलासा में देखने को मिली। यहां एक बुजुर्ग का निधन होने के बाद गाय उनकी अंतिम यात्रा में घर से मुक्तिधाम तक रोते हुए पहुंची।

विज्ञापन
MP News On death of an elderly person in Sagar cow reached Muktidham from home
मुक्तिधाम में गाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर हम और आप कहानियों में या फिर फिल्मों में इंसान और जानवरों की दोस्ती उनके बीच प्रेम की खबर पढ़ते और देखते रहे हैं। लेकिन कभी-कभी इंसान और जानवर के बीच प्रेम के नजारे वर्तमान में भी दिख जाते हैं। ऐसा ही एक नजारा सागर के खिमलासा गांव में दिखा, जहां एक शख्स की मौत हो जाने पर उसके साथ एक गाय उसको विदा करने सैकड़ों लोगों के साथ न केवल श्मशान तक गई, बल्कि वहां उसने दाह संस्कार के दौरान मृत देह की परिक्रमा भी की।

विज्ञापन


खिमलासा कस्बे में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सैकड़ों लोगों ने अंतिम यात्रा में भाग लिया, लेकिन आश्चर्य तब हुआ जब एक गाय सैकड़ों लोगों के बीच में अंतिम यात्रा में घर से मुक्तिधाम तक गई। गाय के आंखों से आंसू झलकते लोगों को नजर आए।
विज्ञापन




खिमलासा निवासी बुजुर्ग महीप सिंह यादव का निधन हो गया था। महीप दादा मिलनसार एवं पशुओं से बड़ा प्रेम रखते थे। जब इस बेजुबान जानवर को बुजुर्ग के निधन का आभास हुआ तो यह गाय आंखों से आंसू बहाती हुई सैकड़ों लोगों के बीज मृतक के घर पहुंची और आंसू बहाती रही। लोगों को आश्चर्य तब हुआ, जब मृतक की अर्थी घर से निकली और सैकड़ों लोगों के बीच में यह गाय चलती रही। गाय ने मृतक की चिता पर परिक्रमा करती रही। लोगों ने गाय माता को खूब प्यार किया, जैसे ही मृतक की चिता को अग्नि दी गई, इसके बाद गाय सैकड़ों लोगों के साथ घर लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed