{"_id":"65c72cfca19d8be8f00e3a45","slug":"mp-news-leopard-was-hunted-by-placing-a-trap-in-the-field-reached-the-hunter-with-the-help-of-dog-team-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खेत में फंदा डालकर किया तेंदुए का शिकार, श्वान दल की मदद से पहुंचे शिकारी तक, किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खेत में फंदा डालकर किया तेंदुए का शिकार, श्वान दल की मदद से पहुंचे शिकारी तक, किया गिरफ्तार
Sat, 10 Feb 2024 01:30 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:30 PM IST
सार
Sagar Leopard Hunter: सागर में तेंदुए के शिकार का मामला सामने आया है। खेत में फंदा डालकर तेंदुए का शिकार करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के गढ़ाकोटा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुर्गा दरारिया में खेत में फंदा लगाकर तेंदुए का शिकार करने के आरोपी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
मुर्गा दरारिया में खेत में तेंदुआ दिखाई दिया था। वन विभाग उसका रेस्क्यू कर रहा था। तभी तेंदुए का शव खेत में बने फंदे में फंसा मिला। वन विभाग ने श्वान दल की मदद से आरोपी की खोज की। श्वान दल किशोरी पटेल के खेत में बनी झोपड़ी में पहुंचा, जहां फंदे के अलावा शिकार के उपकरण भी मिले। एक ओर जहां सरकार वन्यजीवों के संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं वन्य जीवों का शिकार होना सरकार के लिए पहेली बन गया है। पिछले एक माह में दो तेंदुओं के शव वन विभाग ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिनव दिवाकर ने पत्रकारों को बताया कि ग्राम मुर्गा दरारिया रेंज में बुधवार को एक खेत के पास तेंदुआ मृत मिला। उसका पोस्टमॉर्टम जबलपुर में कराया गया है। घटनास्थल पर सघन कार्यवाही की गई। डॉग स्क्वाड सागर, उड़नदस्ता दक्षिण सागर की जांच में एक आरोपी के घर से दो नग सिंग, लोहे की रॉड, दो फंदे, चार लकड़ी की खुटियां, सागौन इमरती लकड़ी पांच नग प्राप्त हुई है। आरोपी किशोरी पिता तातू पटेल निवासी मुर्गा दरारिया पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 और 51, सहपठित धारा 2 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
