फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP News Education department is spending 70 lakhs to educate nine children in Sagar

MP News: सागर में नौ बच्चों को पढ़ाने के लिए 70 लाख खर्च कर रहा शिक्षा विभाग, जानिए पूरा मामला

Sat, 29 Jun 2024 10:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 10:13 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में महज नौ बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग 70 लाख रुपये खर्च कर रहा है। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बयान दिया है।

विज्ञापन
MP News Education department is spending 70 lakhs to educate nine children in Sagar
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'स्कूल चले हम' के नारे के साथ स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 शुरू हो चुका है। सागर जिले में स्कूल शिक्षा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की मंशा पर ही सवाल खड़े करता है। सागर नगर से चार किलोमीटर दूर जिंदा गांव में दो ऐसे स्कूलों को चलाया जा रहा है, जिन्हें पांच साल पहले ही बंद हो जाना था। यहां प्राथमिक स्कूल में कुल दर्ज छह विद्यार्थी, जिन्हें पढ़ाने के लिए तीन शिक्षक पदस्थ किए हुए हैं।

विज्ञापन


जबकि जिंदा गांव की ही माध्यमिक स्कूल में महज तीन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक रखे हुए हैं। पहले इनकी संख्या सात थी। कक्षा 8वीं के चार विद्यार्थी वे हैं, जिन्हें पिछले सत्र में सप्लीमेंट्री आई है। लेकिन वह पास हो गए। यानी दोनों स्कूलों के नौ विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए आठ शिक्षक रखे हुए हैं।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग में नियम है कि है कि 20 से कम विद्यार्थी होने पर स्कूल को बंद कर वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को नजदीक के ही स्कूल में नाम लिखाए जाते हैं। परंतु यहां ऐसा करने की जगह चार नए शिक्षकों की पदस्थापना कर दी गई। कुल मिलाकर हर साल सैलरी के नाम पर करीब 60-70 लाख रुपये का व्यय किया जा रहा है। यहां के विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों की ओर आकर्षित हुए और नए एडमिशन दो साल से जीरो पर आ गए हैं। अब इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इस पर तुरंत ही कार्रवाई करते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed