{"_id":"665df61aba46c84b6e02f30c","slug":"mp-election-result-after-ujjain-in-sagar-bjp-candidate-lata-wankhede-victory-shared-before-vote-counting-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election Result: उज्जैन जैसा सागर में भी गजब हो गया भाई, मतगणना हुई नहीं और बीजेपी प्रत्याशी पहले ही जीत गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election Result: उज्जैन जैसा सागर में भी गजब हो गया भाई, मतगणना हुई नहीं और बीजेपी प्रत्याशी पहले ही जीत गई
Mon, 03 Jun 2024 10:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:28 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में मतगणना से पहले ही बीजेपी प्रत्याशी की जीत के बैनर लग गए। वहीं, सागर जिले में भी मतगणना नहीं हुई, उससे पहले ही बीजेपी समर्थकों ने प्रत्याशी की जीत और स्वागत को लेकर सोशल मीडिया पर कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन
बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना भले ही मंगलवार सुबह से शुरू होगी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर उनके समर्थकों में इतना अपार उत्साह है कि उन्होंने उज्जैन शहर में बीजेपी की प्रचंड जीत के पोस्टर और बैनर लगा दिए हैं। इन पोस्टरों-बैनरों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के फोटो लगाने के साथ ही इस जीत को सनातन की जीत बताया है।
विज्ञापन
वहीं, सागर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कल यानी चार जून को मतगणना होनी है। उसके बाद प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला होगा। लेकिन बीजेपी से नार्यावली विधायक प्रदीप लारिया के समर्थको ने एक दिन पहले ही बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े की जीत और उनके जगह-जगह स्वागत करने की अपील मय समय और स्थल सहित सोशल मीडिया में कर डाली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सागर संसदीय क्षेत्र में बीजेपी का कब्जा पिछले सात बार से है और इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस ने यहां से नए प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा को चुनाव मैदान में उतारा था और उन्होंने ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार भी किया है। हालांकि, एक्जिट पोल आदि में यहां से भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। लेकिन जीत हार का फैसला चार जून को ही हो पाएगा।
विज्ञापन
सागर लोकसभा सीट के 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला चार जून को
सागर लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ रहे 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला चार जून को होने वाली मतगणना से तय होगा। सागर संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र सागर, सुरखी, खुरई, बीना और नरयावली आते हैं तो विदिशा के सिरोंज, कुरवाई और शमशाबाद भी इसी में शामिल हैं। जबकि सागर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र देवरी, रहली और बंडा दमोह संसदीय क्षेत्र में शामिल हैं। इन तीनों विधानसभा क्षेत्र की काउटिंग भी सागर जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के साथ शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं।
जिन उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
सागर संसदीय क्षेत्र से जिन उम्मीदवारों ने 13 चुनाव मैदान में अपना भाग्य अजमाया है, उनके नाम एवं राजनैतिक दल इस प्रकार हैं। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के प्रत्याशी डॉ. रामअवतार शर्मा, भारतीय जनता पार्टी की डॉ. लता वानखेड़े, इंडियन नेशनल कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला, निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेन्द्र बनपुरिया, रामभजन बंसल, समता पार्टी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सुरेश बंसल, बहुजन समाज पार्टी के भगवती प्रसाद जाटव, निर्दलीय तोषमनी पंथी, निर्दलीय राजकुमार अहिरवार, निर्दलीय संग्राम सिंह यादव, पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड की लक्ष्मी कुशवाहा, निर्दलीय मोहम्मद आरिफ मकरानी तथा महानवादी पार्टी के भीकम सिंह कुशवाहा शामिल है।
