फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP Election News: BJP hoisted flag on maximum 21 seats for first time in 20 years in Bundelkhand

Bundelkhand: 20 साल में पहली बार BJP ने सबसे ज्यादा 21 सीटों पर लहराया परचम; भार्गव लगातार 9वीं बार जीते

Tue, 05 Dec 2023 08:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Dec 2023 08:03 PM IST
सार

BJP Seats in Bundelkhand: बुंदेलखंड में बीजेपी ने 20 साल में पहली बार बीजेपी ने 21 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में कांग्रेस ने अपनी पांच सीटों को गंवा दिया है। वहीं, भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने लगातार नौवीं बार जीत हासिल कर अपना कद बढ़ा लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
MP Election News: BJP hoisted flag on maximum 21 seats for first time in 20 years in Bundelkhand
मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्र गोविंद सिंह राजपूत और मंत्री गोपाल भार्गव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर संभाग अथवा बुंदेलखंड में 20 साल में पहली बार भाजपा ने सबसे ज्यादा 21 सीटों पर जीत हासिल कर अपना परचम लहराया है। कांग्रेस यहां पांच सीटों पर ही सिमट गई। अगर 2018 की बात करें तो कांग्रेस को पांच सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को सात सीटों का फायदा हुआ है। भाजपा ने बसपा-सपा से एक-एक सीट छीन ली, बुंदेलखंड में 26 विधानसभा सीटें हैं।

विज्ञापन

 
गोपाल भार्गव ने लगातार 9वीं बार हासिल की जीत
बुंदेलखंड में सबसे बड़ी जीत मंत्री गोपाल भार्गव ने दर्ज की है। रहली विधानसभा सीट से 1984 से लगातार जीतते आ रहे हैं। उन्होंने नवमी बार 72800 मतों से जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और इंदौर से विधायक रमेश मेंदोला के बाद भार्गव ने सबसे ज्यादा वोट से जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्हें 130916 वोट मिले जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहीं ज्योति पटेल को 51765 मत मिल पाए। गोपाल भार्गव ने 2013 में 51765 वोट से जीत का खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन


तीनों मंत्री जीते, दो विधायकों ने बनाया लगातार चार बार जीतने का रिकॉर्ड
सागर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से सात पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं, एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। जिले के तीनों मंत्रियों ने जीत हासिल की है। गोपाल भार्गव नवमी बार जीते तो वहीं भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा ने इस बार बंडा और देवरी से कांग्रेस की दोनों सीटों पर जीत हासिल कर अपना कब्जा जमा लिया। कांग्रेस के दोनों विधायक हार गए। लेकिन भाजपा बीना सीट बचाने में कामयाब नहीं रही। विधायक महेश राय कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला सप्रे से चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दमोह-पन्ना में नहीं खुला भाजपा का खाता
दमोह जिले की चारों सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। यहां से पूर्व मंत्री जयंत मलैया चुनाव जीत गए। वहीं, बसपा की दबंग विधायक रामबाई परिहार चुनाव हार गईं। जबेरा-हटा विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का भी असर नहीं दिखा, यहां भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं, पन्ना जिले में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई जिले की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा।

 
टीकमगढ़ में कांग्रेस को दो, छतरपुर में एक सीट मिली
टीकमगढ़ जिले में भाजपा को इस बार नुकसान हुआ है। यहां की तीन सीटों में से दो सीटें बीजेपी हार गई। मंत्री राहुल सिंह लोधी और विधायक राकेश गिरी गोस्वामी चुनाव हार गए। छतरपुर में पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली। वहीं, एक सीट कांग्रेस के खाते में भी गई, बड़ा मलहरा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी राम सिया लोधी ने राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा प्रत्याशी प्रदुम्न लोधी को हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed