फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Minister Bhupendra Singh Approached Victim Family In Khurai, Sagar, Says- Congress is doing politics

Sagar: दबंगों ने जिसे पीट-पीटकर मार डाला, उसके घर पहुंचे मंत्री, बोले- घटना को राजनीतिक रंग न दें

Wed, 30 Aug 2023 03:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 30 Aug 2023 03:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह सागर जिले के खुरई में उस परिवार से मिले, जिसके सदस्य की दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं महिला से भी मारपीट की थी। 
 

विज्ञापन
Minister Bhupendra Singh Approached Victim Family In Khurai, Sagar, Says- Congress is doing politics
सागर में पीड़ित परिवार से बात करते हुए मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले सागर जिले के खुरई का मामला गरमा गया है। दलित युवक की हत्या और महिला से मारपीट के मामले में सरकार ने डैमेज कंट्रोल की कोशिशें तेज कर दी है। खुरई के भाजपा विधायक और प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई। साथ ही इस मुद्दे को उठा रही कांग्रेस के लिए यह भी कहा कि हमारे क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव है। सामाजिक समरसता है। इस वजह से इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास न करें। 

विज्ञापन


नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बरोदिया नौंनागिर ग्राम पहुंचकर गत दिनों हुए घटनाक्रम में मारे गे नितिन अहिरवार के निवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की। मंत्री ने मृतक के परिजनों से बात कर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कलेक्टर दीपक आर्य से मौके पर ही पीड़ित परिवार को दी गई सहायता राशि की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि पीड़ित परिवार को चार लाख 12 हजार 500 रुपये बैंक में ट्रांसफर किए गए हैं। एक लाख रुपये रेडक्रॉस के माध्यम से एवं एक लाख नगद तत्काल सहायता प्रदान की गई थी। चालान पेश होने पर चार लाख 12 हजार 500 रुपये की राशि और प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 10 लाख रुपये की अंतरिम सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से स्वीकृत होने पर प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि घायल बड़ी बहू व बहन अंजना के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पीड़ित परिवार को गृहस्थी की सामग्री का नुकसान होने पर दो दर्जन से अधिक प्रकार की सामग्री भी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि अभी राशि और मिलेगी। 
विज्ञापन


दिग्विजय आएंगे फोटो सेशन के लिए
भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समाज में जहर घोलने का काम कर रही है। उसके नेता आए और फोटो खिंचवाकर चले गए। किसी ने एक पैसे की मदद नहीं की। दिग्विजय सिंह का फोटो सेशन है। वह फोटो सेशन को आ रहे हैं। जहर फैलाने का काम करेंगे और उनका काम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की नौकरी के लिए कोशिश करेंगे
मंत्री ने मृतक के पिता रघुवीर अहिरवार और भाई विष्णु अहिरवार से चर्चा की। उनसे कहा कि बेटी की नौकरी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनकी बात हुई है। बेटी को सागर, खुरई जहां भी सुविधा होगी, वहां नौकरी दी जाएगी। मंत्री ने मृतक के पिता और भाई से चर्चा करते हुए मृतक की मां और बड़ी बहू के उपचार की स्थिति की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों से फोन पर ली। निर्देश दिए कि घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार होना चाहिए। 


क्या है मामला
सागर में बहन से छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा करने का दबाव बना रहे बदमाशों ने उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक को बचाने गई मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। कांग्रेस का आरोप है कि युवक को बचाने पहुंची उसकी मां को भी निर्वस्त्र कर पीटा। मृतक की बहन ने बताया कि विक्रम सिंह, कोमल सिंह, आजाद सिंह समेत अन्य लोगों ने छेड़छाड़ की घटना प्रकरण वापस लेने के लिए दबाव बनाया। राजीनामा के लिए हम तैयार थे, लेकिन वह धमकाकर घर से चले गए। फिर भाई नितिन अहिरवार बस स्टैंड के पास मिला तो उसके साथ मारपीट की। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और भूपेंद्र सिंह को घेरा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तो कह दिया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूं तक नहीं करते। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर अपना गुनाह छुपाने की कोशिश करते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी भी सागर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सकती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed