{"_id":"679395cd29f11fc5330b5d4e","slug":"leopard-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-on-national-highway-sagar-news-c-1-1-noi1338-2555485-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, दो माह में तीसरी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, दो माह में तीसरी मौत
Fri, 24 Jan 2025 08:39 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 08:39 PM IST
सार
सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो महीने में यह तीसरी घटना है। आसपास के सघन जंगलों में अन्य तेंदुओं की मौजूदगी की आशंका है।
विज्ञापन
तेंदुआ
विस्तार
सागर जिले के मालथौन थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे क्रमांक 44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर घटना स्थल पर वन विभाग मालथोंन का अमला पहुंचा तथा तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। पिछले दो माह में सागर जिले में सड़क दुर्घटना में तीसरे तेंदुए की मौत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मालथौन अंतर्गत नेशनल हाइवे 44 के अटाकर्नेलगढ़ गांव के पास शुक्रवार के तड़के में अज्ञात वाहन ने तेंदुए को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी, जिससे मौके पर तेंदुए की मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने सड़क पर तेंदुए के शव को पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी गई सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंच गया। वन अमले ने मौके की जांच कर मृत तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी बीएन सोलंकी का कहना है कि नेशनल हाइवे के अटा में अज्ञात सड़क दुर्घटना के कारण तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए के शव को जबलपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसमें रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी। जिस जगह तेंदुए का शव मिला है उसके आसपास उत्तरप्रदेश सीमा में सघन जंगल है जिसमें ओर भी तेंदुए हो सकते है।