फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Head constable's wife was robbed while she was waiting for the bus

MP Crime: बस का इंतजार कर रही थी हेड कांस्टेबल की पत्नी, बाइक सवार ने कट्टा दिखाकर लूटे सोने के जेवरात

Tue, 30 Jul 2024 03:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Jul 2024 03:50 PM IST
सार

MP Crime: सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र के रानगिर तिराहे पर बस का इंतजार कर रही महिला को बाइक सवार एक महिला पुरुष ने नकली कट्टा दिखाकर उसकी ज्वेलरी लूट ली। इन लुटेरों की शिकार हुई महिला देवरी थाने में पदस्थ पुलिस के हेड कांस्टेबल की पत्नी है। 

विज्ञापन
Head constable's wife was robbed while she was waiting for the bus
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार देवरी थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह राजपूत की पत्नी अपने गृह ग्राम रानगिर से गौरझामर आने के लिए रानगिर तिराहे पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे 44 से मोटरसाइकिल से सागर कि ओर से एक महिला एवं एक युवक आए और महिला से पूछा कि तुम्हें कहां जाना है तो उन्होंने कहा मुझे गौरझामर जाना है। मोटरसाइकिल सवार ने उनसे कहा चलो हम भी जा रहे हैं तो तुम्हे भी वहां छोड़ देंगे।

विज्ञापन


उनकी बातों में आकर महिला मोटरसाइकिल पर बैठ गई कुछ दूर पहुंच कर मोटरसाइकिल सवार महिला एवं पुरुष ने उन्हें कट्टा दिखाकर उनका सोने का मंगलसूत्र अंगूठी एवं चेन लूट लिया तथा महिला को वहीं छोड़कर भाग गए। हेड कांस्टेबल की पत्नी के पास मोबाइल फोन था तो उन्होंने अपने पति से संपर्क कर पूरी घटना बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed