{"_id":"6785e8cfd3ef3aff3f0c1c2c","slug":"forest-department-team-searched-the-bungalow-of-former-mla-sagar-news-c-1-1-noi1338-2519190-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: वन विभाग की टीम ने पूर्व विधायक के बंगले पर की सर्चिंग, 45 वन्यजीवों के खाल और सींग मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: वन विभाग की टीम ने पूर्व विधायक के बंगले पर की सर्चिंग, 45 वन्यजीवों के खाल और सींग मिले
Tue, 14 Jan 2025 09:54 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 09:54 PM IST
सार
आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई के बाद फंसे भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर से अब 45 जीव-जंतुओं की खाल व सींग मिले हैं। हालांकि, इनके वैधानिक दस्तावेज राठौर परिवार के पास पाए गए हैं।
विज्ञापन
कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम।
विस्तार
सागर जिले के बंडा से भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के ठिकानों पर सोमवार को वन विभाग की संयुक्त टीम ने सर्चिंग की। इस दौरान विभाग को राठौर परिवार के पास 45 विभिन्न जीव-जंतुओं की रजिस्टर्ड खालें व सींग मिले हैं। इनमें बाघ, तेंदुआ, काला हिरण, चौसिंगा, सांभर, चिंकारा की खाल, सींग एवं अन्य वन्यजीवों की ट्रॉफी व अन्य अवशेष शामिल हैं। हालांकि, इनके वैधानिक दस्तावेज राठौर परिवार के पास पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, वन अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने सदर बाजार स्थित राठौर बंगला-1 की जांच की। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व तथा उत्तर दक्षिण वन मंडल की टीम दोपहर राठौर के बंगले पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, जो शाम तक चली। वन विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था, इसकी कोई भी जानकारी मीडिया को नहीं दी गई। अब तक हुई कार्रवाइयों में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। इन कार्रवाइयों को लेकर राठौर परिवार की तरफ से भी अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अधिकारियों के अनुसार, वन विभाग के पुराने नियमों में रजिस्ट्रेशन के आधार पर वन्यजीवों की खाल, सींग या अन्य अवशेषों को निजी आवासों में रखा जा सकता था। इससे पहले राठौर के प्राइवेट जू से वन विभाग ने उन 4 मगरमच्छों का भी रेस्क्यू किया था, जिन्हें राठौर परिवार ने 40 साल से पाल रखा था। बीते दिनों हुए आयकर छापे में राठौर के घर से 14 किलो सोना, 3.8 करोड़ नकदी के अलावा ये 4 मगरमच्छ भी मिले थे।