{"_id":"67c6f14b89b581bdaa0a49c9","slug":"electricity-bill-recovery-campaign-becomes-strict-department-is-confiscating-the-belongings-of-those-who-do-not-pay-the-bills-sagar-news-c-1-1-noi1338-2689902-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: बिजली बिल वसूली अभियान हुआ सख्त, बिल नहीं भरने वालों के सामान की कुर्की कर रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: बिजली बिल वसूली अभियान हुआ सख्त, बिल नहीं भरने वालों के सामान की कुर्की कर रहा विभाग
Tue, 04 Mar 2025 06:09 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 06:09 PM IST
सार
बिजली बिल वसूली अभियान के तहत सख्ती दिखाई जा रही है। बिल नहीं भरने वालों के सामान की बिजली विभाग कुर्की कर रहा है।
विज्ञापन
सामान की कुर्की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर के देवरी कलां में बिजली कंपनी ने पंप कनेक्शन और घरेलू उपभोक्ताओं पर बकाया बिजली बिलों की राशि की वसूली का अभियान सोमवार से शुरू कर दिया है। बिल जमा नहीं करने वालों के घरों से बिजली कंपनी के कर्मचारी जो भी मिल रहा है, उसी की कुर्की कर रहे हैं। अभियान के पहले दिन पांच किसानों से ट्रैक्टर, स्कूटर, सिलाई मशीन और विद्युत पंप जब्त किए हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के देवरी ग्रामीण की टीम ने सोमवार को सिलारी, सेमरा खेड़ी, गोरखपुर और चीमाढाना गांव में जाकर 42 बिजली उपभोक्ताओं से एक लाख 88 हजार की वसूली की। वहीं, अधिक बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। ग्राम सिलारी के किसान अर्जुन लोधी पर 56,241 रुपये बकाया होने पर उनका ट्रैक्टर कुर्क किया गया। ग्राम सेमरा खेड़ी में अर्जुन शिव प्रसाद लोधी 35,046 राशि बकाया होने पर विद्युत मोटर जब्त की गई।
विज्ञापन
वहीं, गोरखपुर में राजकुमार पिता कुंदन लोधी पर 65,987 रुपये बकाया होने पर विद्युत मोटर जब्त की गई। सेमराखेड़ी में अर्जुन शिव प्रसाद लोधी पर 69,995 रुपये बकाया होने पर सिलाई मशीन जब्त की गई। ग्राम चीमाढाना में नारायण पिता फूल सिंह पर 91,098 होने पर स्कूटर जब्त किया गया। इसके अलावा 17 नंबर उपभोक्ताओं पर 25,000 बकाया होने पर, 63 नंबर उपभोक्ताओं पर 1,45,0000 रुपये और 13 नंबर उपभोक्ताओं पर 35,000 रुपये बकाया होने पर ट्रांसफार्मर बंद किया है।
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर ग्रामीण देवरी मनदीप डिम्हा ने बताया कि सोमवार से बिजली बिलों की बकाया राशि की वसूली और कुर्की का अभियान चलाया जा रहा है। देवरी ग्रामीण क्षेत्र में 12,456 कुल उपभोक्ताओं में से विद्युत पंप कनेक्शन पर दो करोड़ रुपये और घरेलू उपभोक्ताओं पर एक करोड़ 73 लाख रुपये बकाया है तथा उपभोक्ताओं को छह बार नोटिस दिए जा चुके हैं और गांव-गांव में बिजली बिल की राशि जमा करने के लिए अनाउंसमेंट भी कराया जा चुका है।
इसके बावजूद भी बिजली बिलों की बकाया राशि जमा करने के लिए उपभोक्ता रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसलिए मजबूरन गांव-गांव में घर-घर जाकर बिजली कंपनी के कर्मचारी पंप और घरेलू उपभोक्ताओं से बिजली बिलों की राशि वसूल कर रहे हैं, जिन उपभोक्ताओं पर अधिक बकाया है और समझाइश के बाद भी वह बिल नहीं भर रहे हैं। वहां कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को पांच उपभोक्ताओं पर कुर्की की कार्रवाई की गई है और उनके घर से एक ट्रैक्टर सिलाई मशीन, स्कूटर और विद्युत पंप जब्त किए गए हैं।
किसान कर रहे विरोध
ग्राम चीमाढाना में वसूली के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं आगे आकर विवाद उत्पन्न करती हैं और कुर्की की कार्रवाई नहीं होने दी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कुर्की की कार्रवाई सख्ती के साथ पुलिस बल की मदद से की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर किसानों का कहना है कि अभी खेतों में फसलें पूरी तरह तैयार नहीं हुई हैं। किसानों के पास बिजली बिल भरने के लिए पैसा नहीं है। जब किसानों की फसलें पूरी तरह पककर तैयार हो जाएं और उनकी बिक्री होने लगे, तब बिजली कंपनी को वसूली करना चाहिए।
