{"_id":"66f43aa24fb8e29cda003bef","slug":"due-to-lightning-one-woman-dead-another-serious-admitted-to-hospital-for-treatment-of-burns-sagar-news-c-1-1-noi1338-2147681-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से झुलसी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से झुलसी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
Wed, 25 Sep 2024 10:20 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:20 PM IST
सार
सागर जिले में हादसा हुआ है। दरअसल, यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दूसरी महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ था। लेकिन बुधवार के दिन जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। जिले के बीना में करीब एक सप्ताह बाद बुधवार की शाम को जोरदार बारिश हुई। बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को भले ही राहत दी हो। लेकिन बीना के अलग-अलग दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है तो वहीं एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आगासौद थाना क्षेत्र के बिल्धई बुजुर्ग गांव निवासी अनीता पति धनीराम सौर (33) खेत पर फसल काटने गई थी। शाम को तेज बारिश होने के कारण महिला अपने बच्चे के साथ घर वापस आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में लगे एक पेड़ पर अचानक बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने की दूसरी घटना बीना के देवराजी गांव से सामने आई है। जहां राजकुमारी पति तख्त सिंह लोधी (30) गांव में एक पेड़ के पास खड़ी हुई थी। इसी दौरान बादलों की गड़गड़ाहट के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे महिला झुलस गई। महिला को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया है। आकाशीय बिजली गिरने से मृत महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जहां गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
