{"_id":"67fb44029781f028bd016b3f","slug":"direct-collision-between-two-motorcycles-2-killed-and-3-others-injured-in-the-accident-sagar-news-c-1-1-noi1338-2829688-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, तीन लोग घायल
Sun, 13 Apr 2025 10:50 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:50 AM IST
सार
हादस ग्राम प्रहलादपुर के पास हुआ। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सागर रेफर किया गया। इनमें से उदल लोधी की हालत गंभीर होने पर उसे सागर से भोपाल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में शनिवार को बंडा बरा सड़क मार्ग पर ग्राम प्रहलादपुर के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। उनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे सागर से भोपाल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नयन धरा निवासी गुड्डू विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष, उदल सिंह लोधी 40 वर्ष, बंडा से अपने गांव नयन धारा जा रहे थे। वहीं ग्राम नंदूरुई निवासी विनोद अहिरवार रुचि और शांति के साथ बंडा से सागर आ रहा था। तभी ग्राम प्रहलादपुर के पास दोनों की बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। जिसमें गुड्डू विश्वकर्मा नयनधरा एवं विनोद अहिरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार लोग घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- स्वाभाविक मौत को बना दिया हादसा, संबल योजना में चार लाख का खेल, नपा कर्मचारी और युवक पर FIR
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना पर मौके पर मौजूद
ग्राम वासियों ने 108 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सागर रेफर किया गया। इनमें से उदल लोधी की हालत गंभीर होने पर उसे सागर से भोपाल रेफर किया गया है। वहीं हादसे में मृत हुए लोगों का पोस्टमार्टम करा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।