{"_id":"66d5ae97a1f81091e904871d","slug":"development-block-ceo-is-not-following-the-order-of-fir-against-20-shopkeepers-in-the-case-of-royalty-theft-sagar-news-c-1-1-noi1338-2061309-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: फर्जी बिलों के जरिये रॉयल्टी चोरी का गोरखधंधा, एफआईआर के आदेश के बावजूद नहीं हो रही है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: फर्जी बिलों के जरिये रॉयल्टी चोरी का गोरखधंधा, एफआईआर के आदेश के बावजूद नहीं हो रही है कार्रवाई
Mon, 02 Sep 2024 07:27 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 07:27 PM IST
सार
जिले की ग्राम पंचायतों में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए सामग्री सप्लाई के फर्जी बिल लगाकर रॉयल्टी चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन करीब 20 दुकानदारों के पर एफआईआर के आदेश के बावजूद विकासखंड सीईओ उसका पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सागर जिला पंचायत
विस्तार
सागर जिले में आने वाली ग्राम पंचायतों में होने वाले निर्माण कार्यों में सामग्री सप्लाई के फर्जी बिल लगाकर रॉयल्टी चोरी के मामले में खिमलासा के रहने वाले नंदकिशोर पटवा ने बताया कि वे पिछले कई सालों से सागर कलेक्टर एवं जिला सीईओ को आवेदन करके शिकायत करते रहे हैं कि फर्जी बिलों के माध्यम से रॉयल्टी चोरी की जा रही है लेकिन फिर भी अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
पटवा द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायतों द्वारा रेता एवं गिट्टी के फर्जी बिल लगाकर बिना रॉयल्टी के सरकारी भुगतान निकाला जा रहा है और इसके लिए भुगतान के फर्जी बिल भी आवेदन के साथ लगाए गए हैं। इनके आवेदन पर कार्रवाई करते हुए जिला सीईओ पीसी शर्मा ने 9 अगस्त को बीना, खुरई, मालथौन, सागर, जनपद पंचायत सीईओ को 20 दुकानदारो पर एफाईआर करने के लिखित आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जिले में निर्माण कार्यों में रेता और गिट्टी के बगैर फर्जी बिलों के जरिये रॉयल्टी का बहुत बड़ा काला कारोबार किया जा रहा है। जमीनी हकीकत यह है कि जो फर्म है ही नहीं उसके नाम पर फर्जी फर्म बनाकर रेता एवं गिट्टी की सप्लाई पंचायतों में बताई जाकर सरकारी भुगतान लिया जा रहा है। इतना ही नहीं फर्जी बिलों का यह धंधा इतना फैला हुआ है कि सैकड़ों लोगों ने फर्जी फर्म बना ली है, जो सिर्फ कमीशन पर पैसों का लेनदेन कर रही है, जिसमें पंचायत से लेकर जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी मिल-बांटकर सरकार को आर्थिक हानि पहुंचा रहे हैं। आवेदक के पास मामले में शामिल 100 से ज्यादा दुकानदारों की लिस्ट है।
विज्ञापन
मामले में आवेदनकर्ता की शिकायत के बाद जिला सीईओ द्वारा एफआईआर कराए जाने के आदेश दिए जाने के बावजूद जनपद सी.ई.ओ. ने अब तक एफआईआर नहीं कराई है।
