फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: 13 accused of Barodia Naunagir murder case acquitted due to lack of evidence

Sagar News: सागर के बरोदिया नौनागिर हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 13 आरोपी साक्ष्यों के अभाव में बरी

Fri, 31 Jan 2025 10:07 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 10:07 AM IST
सार

24 अगस्त 2023 को दलित युवक नितिन उर्फ लालू अहिरवार की बाजार में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिससे प्रदेश की राजनीति गरमा गई थी। पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन कोर्ट में पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने के कारण सभी आरोपी बरी हो गए।

विज्ञापन
Sagar News: 13 accused of Barodia Naunagir murder case acquitted due to lack of evidence
हत्याकांड में कोर्ट का फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के बहुचर्चित बरोदिया नौनागिर लालू हत्याकांड में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने प्रकरण के सभी 13 आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। इस बहुचर्चित प्रकरण की सुनवाई जिला विशेष सत्र न्यायाधीश अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण कोर्ट में की गई थी, जहां से यह फैसला सुनाया गया।

विज्ञापन


यह है मामला
सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरोदिया नौनागिर में 24 अगस्त 2023 को दलित युवक नितिन उर्फ लालू अहिरवार की गांव के बाजार में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। दलित युवक की हत्या होने पर मामले ने तूल पकड़ा और प्रदेश की राजनीति गरमा गई। इस मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से लेकर स्थानीय नेता बरोदिया नौनागिर पहुंचे थे। प्रकरण में पुलिस ने 13 लोगों को आरोपी बनाया था, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी प्रकरण में सुनवाई करते हुए न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए सभी 13 आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन


हत्या के मामले में पुलिस ने लालू उर्फ मुबारक खान, नपीश खान, वहीद खान, अनीश खान, आजाद सिंह, सुशील उर्फ गोलू सोनी, विक्रम सिंह, अरवाज खान, गोलू उर्फ फरीम खान, अभिषेक रैकवार, इस्माल बेहना, कोमल सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर को आरोपी बनाया था। जिन्हें गुरुवार को अपना फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed