फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: BJP councillors united to remove Deori Municipality president

Sagar News: देवरी नगरपालिका अध्यक्ष को हटाने लामबंद हुए भाजपा पार्षद, भोपाल पहुंचकर रखा अपना पक्ष

Tue, 07 Jan 2025 06:33 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2025 06:33 PM IST
सार

सागर जिले की देवरी नगर पालिका के 12 भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन पर भ्रष्टाचार और कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ मिलकर मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। पार्षदों ने भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेताओं से मुलाकात की।

विज्ञापन
Sagar News: BJP councillors united to remove Deori Municipality president
शीर्ष नेताओं से मिलने भोपाल पहुंचे पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले की नगर पालिका देवरी की अध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए भाजपा के पार्षद अब आरपार के मूड में नजर आ रहे हैं। परिषद के 12 पार्षदों ने देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया के साथ भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर अध्यक्ष को हटाने की मांग की है। परिषद के 15 में से 12 भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष पर कांग्रेस समर्थित दो पार्षदों के साथ मनमानी, भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। नाराज पार्षदों का कहना है अगर अध्यक्ष को हटाया नहीं गया तो हम सभी इस्तीफा दे देंगे। पार्षदों का यह दल अब मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेगा।

विज्ञापन


असंतुष्ट पार्षद

विज्ञापन
गौरतलब है कि नगर पालिका में 15 में से 13 पार्षदों के साथ भाजपा बहुमत में है। बीजेपी पार्षदों की ओर से गत वर्ष अध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए आमरण अनशन किया गया था। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप से आश्वासन देकर समाप्त करा दिया गया था। भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के दो पार्षदों के सहयोग से अध्यक्ष बनी नेहा अलकेश जैन सिर्फ कांग्रेस पार्षद के इशारे पर परिषद चला रही है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जो बहुमत खो चुकी हैं। हम भाजपा के 12 पार्षद अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी के पूर्व एवं एक वर्तमान विधायक पर संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों की माने तो अगर अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed