फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Councilors opened front against Deori Kalan Municipality Chairman 12 councilors came to complain to collector

Sagar News: देवरीकलां नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, 12 पार्षदों ने की कलेक्टर से शिकायत

Wed, 21 Aug 2024 04:33 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 04:33 PM IST
सार

एक पार्षद ने तो फूट-फूट कर रोकर बताया कि जनता ने उन्हें विकास कार्य के लिए चुना है, लेकिन अध्यक्ष की मनमानी के कारण वे अपने वार्ड की नालियां तक साफ नहीं करवा पा रहे। जो भी काम होता है, उन्हें पता ही नहीं चलता। ना ही उनकी सहमति ली जाती।

विज्ञापन
Councilors opened front against Deori Kalan Municipality Chairman 12 councilors came to complain to collector
सागर के देवरीकलां नगर पालिका के पार्षद शिकायत करने पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले की देवरी नगर पालिका के अध्यक्ष के खिलाफ वहां के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। नगर पालिका के 12 पार्षदों ने सागर कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर उनकी शिकायत की है। 
विज्ञापन


देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन को पद से हटाने 12 पार्षद लामबंद हो गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे 12 पार्षद बुधवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर को नगर पालिका अध्यक्ष की कार्य प्रणाली से अवगत कराकर हटाने की मांग की। 15 वार्ड पार्षदों की नगर पालिका में से 12 पार्षदों ने 16 अगस्त को ही अध्यक्ष को पद से हटाने अविश्वास प्रस्ताव पर कलेक्टर को सौंप चुके हैं। वहीं कलेक्टर ने मामले को लेकर नियम अनुसार कार्यवाही का आश्वासन पार्षदों को दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान एक पार्षद ने तो फूट-फूट कर रोकर बताया कि जनता ने उन्हें विकास कार्य के लिए चुना है, लेकिन अध्यक्ष की मनमानी के कारण वे अपने वार्ड की नालियां तक साफ नहीं करवा पा रहे। जो भी काम होता है, उन्हें पता ही नहीं चलता। ना ही उनकी सहमति ली जाती। बता दें कि भाजपा के दो गुट होने के कारण नगर पालिका अध्यक्ष के निर्वाचन में भाजपा ने मेंडेड जारी नहीं किया था। इसमें मंत्री प्रहलाद पटेल के समर्थकों के गुट ने कांग्रेस के दो पार्षदों एवं छह भाजपा पार्षदों से मिलकर अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाया था, वहीं एक वोट के अंदर से जीत कर नेहा जैन नगर पालिका की अध्यक्ष बनी थीं वहीं दूसरा गुट विधायक बृज बिहारी पटेरिया का समर्थक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed