{"_id":"67bd9ebb5b68f115fd0834dd","slug":"container-filled-with-55-buffaloes-going-to-be-slaughtered-seized-case-registered-against-3-sagar-news-c-1-1-noi1338-2664790-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: काटने के लिए जबलपुर ले जाई जा रही 55 भैसों से भरा कंटेनर जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: काटने के लिए जबलपुर ले जाई जा रही 55 भैसों से भरा कंटेनर जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
Tue, 25 Feb 2025 06:20 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 06:20 PM IST
सार
बजरंग दल और हिंदू संगठनों को कंटेनर में गौवंश परिवहन की सूचना मिली थी। पुलिस को सूचना देकर बजरंग दल के युवकों ने कंटेनर जब्त कराया। कंटेनर में 55 भैंसों को क्रूरता पूर्वक पैर और मुंह बांधकर भरा गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया कंटेनर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले की खुरई शहरी थाना पुलिस ने स्थानीय बजरंग दल इकाई की सहायता से 55 भैंसों से भरे कंटेनर को जब्त किया है। इस मामले में 3 युवकों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी भैंसों को राहतगढ़ से जबलपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
दरअसल, सोमवार की रात लगभग 12 बजे राहतगढ़-खुरई सड़क मार्ग जरवास बायपास चौराहे पर कार्रवाई करते हुए शहरी थाना पुलिस ने 55 भैंसों से भरे कंटेनर को जब्त किया। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल और हिंदू संगठनों को कंटेनर में गौवंश परिवहन की सूचना मिली थी। पुलिस को सूचना देकर बजरंग दल के युवकों ने कंटेनर जब्त कराया। कंटेनर में 55 भैंसों को क्रूरता पूर्वक पैर और मुंह बांधकर भरा गया था। परिवहन के समय भैंसें आवाज न करें, इसके लिए उनके मुंह भी बांध दिए गए थे। इन भैंसों को मुक्त कराकर गौशाला में भिजवाया गया।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने कंटेनर में सवार औरैया जिला जालौन निवासी इरशाद खान, राहतगढ़ के अब्बू उर्फ आमिर कुरैशी और उबेश कुरैशी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि भैंसों को राहतगढ़ से जबलपुर कटने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सागर जिले का राहतगढ़ थाना क्षेत्र इस प्रकार के कृत्यों के लिए कुख्यात है। यहां से बड़ी संख्या में मवेशियों को कत्लगाहों में क्रूरता पूर्वक चोरी-छिपे ले जाया जाता है। अक्सर ऐसे कृत्यों में बंद कंटेनरों का उपयोग किया जाता है। लेकिन, स्थानीय बजरंग दल इकाई के कार्यकर्ताओं की सक्रियता के कारण इन निरीह जानवरों को बचा लिया गया।


