फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Congress leader accused of embezzlement reached court crying

Sagar News: गबन के आरोपी कांग्रेस नेता रोते हुए पहुंचे कोर्ट, पुलिस की थी चाक चौबंद व्यवस्था

Thu, 21 Nov 2024 08:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Nov 2024 08:24 PM IST
सार

Sagar News: सागर के केंद्रीय जेल में बंद कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह धनौरा गुरुवार को रोते हुए कोर्ट पहुंचे। बंद कमरे में उनके बयान हुए। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर मुझ पर हमला किया गया और मारपीट की गई।

विज्ञापन
Congress leader accused of embezzlement reached court crying
कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह धनौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर की केंद्रीय जेल में गबन के आरोप में बंद कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह धनोरा को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां मजिस्ट्रेट ने बंद कमरे में राजकुमार के बयान लिए हैं। बुधवार को न्यायालय में राजकुमार धनोरा के वकील अजय घई ने आवेदन दिया था कि उसके मुवक्किल को जेल में जान का खतरा है और उस पर एक अन्य कैदी ने हमला किया है। वकील के आवेदन पर प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट आलोक मिश्रा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक को आदेशित किया था कि राजकुमार को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाए।

विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल से राजकुमार धनोरा को अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत में और अदालत के बाहर काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। राजकुमार धनोरा के बंद कमरे में मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुए।
विज्ञापन


मंत्री पर लगाए आरोप
न्यायालय में पेश होने आए राजकुमार धनोरा ने पुलिस कस्टडी में चिल्लाकर मीडिया को बताया कि उसकी जान को जेल में खतरा है और उसे यह खतरा जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार से है जो मंत्री के कहने पर काम कर रहे हैं तथा मंत्री गोविंद राजपूत मेरी हत्या कराना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने दिया कलेक्टर एसपी को ज्ञापन
कांग्रेसियों द्वारा राजकुमार धनोरा पर जेल में हमले मामले को लेकर कलेक्टर एसपी को ज्ञापन दिया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि जेल में राजकुमार की जान को खतरा है। न्यायालय के बाहर उपस्थित राजकुमार धनोरा के समर्थकों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इन लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव में आकर उन्हें राजकुमार से बात तक नहीं करने दी गई।


पुलिस की थी चाक चौबंद व्यवस्था
अदालत में राजकुमार को लाने के पहले यहां पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी। जेल वाहन से उतारते समय उन्हें पीछे के गेट से अदालत लाते समय तथा वापस जेल वाहन में बिठाते समय पुलिस का जत्था घेरे रहा। यहां तक कि मीडिया से बात तक नहीं करने दी। हालांकि जेल वाहन से उतरते समय राजकुमार की आंखों में आंसू थे और वह चिल्लाकर मीडिया से बात करने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed