फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Confession of uncle who murdered six year old innocent girl

Sagar: भतीजी के जिद्दी स्वभाव से चिड़कर ली थी जान, छह साल की मासूम बच्ची के हत्यारे चाचा का कबूलनामा

Tue, 16 Apr 2024 09:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 16 Apr 2024 09:54 PM IST
सार

Sagar: सागर के खुरई में भतीजी के जिद्दी स्वभाव से चिड़कर चाचा ने उसकी हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले के बाद पुलिस ने हत्यारे चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Confession of uncle who murdered six year old innocent girl
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुरई के शिवाजी वार्ड में सोमवार को मासूम बच्ची की जान लेने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह बच्ची की जिद करने से चिढ़ता था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हंसिया जब्त कर लिया है। 24 घंटे में ही पुलिस ने उसे बाइक समेत पकड़ लिया। एसडीओपी सचिन परते और टीआई शशि विश्वकर्मा ने मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन

 हत्या के बाद आरोपी फरार
बता दें कि शिवाजी वार्ड निवासी राजेश अहिरवार अपनी 6 वर्षीय बेटी तनु को अपने सगे भाई भारत अहिरवार के पास छोड़कर बैंक गया था। उसने ही बेटी को बाजार घुमाने की बात कहकर रोका था। इसके बाद भारत ने अपनी ही भतीजी के गले में हंसिया मारकर उसकी जान ले ली थी। एक दिन पहले ही वह नवरात्रि की पूजा करने गुजरात से खुरई पहुंचा था। मौके का फायदा उठाकर आरोपी बाइक लेकर भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed