{"_id":"6609096514c1211edc07950a","slug":"collision-between-truck-and-eco-vehicle-on-banda-shahgarh-road-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: बंडा-शाहगढ़ सड़क मार्ग पर ट्रक और ईको वाहन की हुई टक्कर, ईको सवार नौ लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: बंडा-शाहगढ़ सड़क मार्ग पर ट्रक और ईको वाहन की हुई टक्कर, ईको सवार नौ लोग हुए घायल
Sun, 31 Mar 2024 12:27 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 31 Mar 2024 12:27 PM IST
सार
Sagar News: बंडा-शाहगढ़ रोड पर रविवार को एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां ईको वाहन और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में ईको सवार 9 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ट्रक और ईको वाहन की हुई टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बंडा-शाहगढ़ रोड पर निवार के पास ईको वाहन और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में ईको सवार 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर 108 वाहन और पुलिस पहुंची। जहां ग्रामीणों की मदद से घायलों को ईको वाहन से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बंडा अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
गंभीर घायलों को सागर रेफर
प्राप्त जानकारी अनुसार बीला थाना अंतर्गत निवार तिराहे के पास ट्रक और ईको वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 वाहन से बंडा के सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां घायलों का इलाज किया गया। मात्र एक स्ट्रेचर होने के कारण घायल ही घायलों को उठाते दिखे। इलाज के बाद गंभीर घायलों को सागर रेफर किया गया। सभी ईको सवार गढ़ाकोटा के ग्राम चनौआ निवासी बताए जा रहे हैं जो ओरछा से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में यह सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन
