फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   CM Mohan CM Yadav reached Barodiya Nonagir After the Sagar incident

Sagar News: बरोदिया नोनागिर पहुंचे सीएम यादव, कांग्रेस को दी सीख, कहा- ऐसे मामलों में राजनीति ना करे

Wed, 29 May 2024 11:40 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 May 2024 11:40 AM IST
सार

Sagar News: सागर जिले का बरोदिया नौनागिर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। यहां पिछले तीन दिनों से नेताओं का जमावड़ा हो रहा है। दरअसल इस गांव में पिछले दिनों घटित घटनाक्रम ने राजनैतिक माहौल गर्म कर दिया है। 
 

विज्ञापन
CM Mohan CM Yadav reached Barodiya Nonagir After the Sagar incident
पीड़ित के घर सीएम यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों गांव में हुए एक आपसी विवाद में एक पक्ष के दलित युवक राजेंद्र अहिरवार की मौत हो गई थी तथा उसके अगले दिन मृतक के शव के साथ शव वाहन से गांव आ रही मृतक की भतीजी की शव वाहन से गिरकर मौत हो गई थी। इन्हीं मामलों के बाद राजनीति गर्म है।

विज्ञापन


अब बुधवार सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव अंजना अहिरवार के परिवार से मिलने पहुंचे। सीएम ने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों को जल्दी से जल्द सख्त सजा दिलाने की बात कही। साथ ही गांव में पुलिस चौकी खोलने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 इसके बाद सीएम अंजना के चाचा राजेंद्र के परिवार से मिले। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मोहन यादव ने कांग्रेस को ऐसे घटनाक्रमों में राजनीति न करने की सीख दी। उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी तथा दोषियों पर कार्रवाई होगी। घटनाक्रम में पीड़ितों के साथ सरकार खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव के साथ उनके मंत्रीमंडल के सदस्य गोविंद राजपूत, खुरई विधायक पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित नरयावली विधायक प्रदीप लारिया सहित अन्य नेतागण शामिल हुए।  इससे पहले मंगलवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। यहां उन्होंने परिवार की फोन पर राहुल गांधी से बात कराई थी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।


पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का एलान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मृतक राजेंद्र अहिरवार के परिवार को 8 लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आधी राशि 4 लाख 12 हजार 500 रुपये बैंक खाते में जमा होगें, शेष आधी राशि चालान प्रस्तुत होने पर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed