{"_id":"67b0ab41e20dee9c9f017b47","slug":"bones-of-dead-animals-were-kept-in-a-warehouse-built-in-the-middle-of-the-village-people-troubled-by-the-bad-smell-complained-to-the-police-sagar-news-c-1-1-noi1338-2632045-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: गांव के बीचोबीच बने गोदाम रखी मृत पशुओं की हड्डियां, बदबू से परेशान लोगों ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: गांव के बीचोबीच बने गोदाम रखी मृत पशुओं की हड्डियां, बदबू से परेशान लोगों ने पुलिस से की शिकायत
Sat, 15 Feb 2025 09:03 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:03 PM IST
सार
गौरक्षा दल को उग्र होता देख पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन लगभग 4 दिन बीतने के बाद भी अब तक कार्रवाई का नामोनिशान भी नहीं है। आइये जानते है पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
हड्डी का गोदाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले के सानोधा गांव में बस्ती के बीचों बीच एक गोदामनुमा इमारत में गौवंश की हड्डियां और शव के टुकड़े पड़े होने से सभी ग्रामवासी परेशान हैं। सागर के सानौधा थाना अंतर्गत इस गोदाम की शिकायत पुलिस और अधिकारियों से भी की जा चुकी है, लेकिन लंबे समय से कोई कार्रवाई नहीं दिख रही है।
जानकारी के अनुसार यह गोदाम किसी शरीफ अली का है, जो कि यहां पर गौवंश के शव और हड्डियों इकट्ठा करके रखता है और आगे बेचता है। इस ढेर से आने वाली बदबू और गंदगी के कारण यहां के सभी निवासी परेशान हैं और उन्होंने कई बार इसकी शिकायत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस को की, लेकिन कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली।
बुधवार के दिन गौ रक्षा दल के अध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में गौ रक्षा दल की टीम ने यहां पहुंचकर पुलिस को बुलाया और कार्रवाई की मांग की। गौरक्षा दल को उग्र होता देख पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन लगभग 4 दिन बीतने के बाद भी अब तक कार्रवाई का नामोनिशान भी नहीं है। गौ रक्षा दल अध्यक्ष का कहना है कि गांव के सरपंच वोट के लालच के कारण उक्त आरोपी पर कार्रवाई नहीं कराना चाहते, उनकी मांग है कि इस ढेर का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए और बस्ती में ऐसे काम दोबारा नहीं होने चाहिए।