फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Body of missing 42-year-old man found in Muar river

सागर: मुआर नदी में मिला 42 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 16 Oct 2026 10:38 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 10:38 PM IST
सार

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के मुआर गांव में नदी से 42 वर्षीय गब्बर सिंह दांगी का शव बरामद हुआ है। वह गुरुवार से लापता थे। परिजनों ने चार लोगों पर मारपीट कर हत्या और शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Body of missing 42-year-old man found in Muar river
घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस

विस्तार

देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुआर में शुक्रवार को नदी से 42 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक गुरुवार दोपहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शुक्रवार दोपहर को नदी से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने साथ के लोगों पर मारपीट कर हत्या करने और शव नदी में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्राम मुआर निवासी 42 वर्षीय गब्बर सिंह दांगी गुरुवार दोपहर से लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने देवरी थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत गांव पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी और संदिग्धों से पूछताछ की। शुक्रवार सुबह पुलिस गोताखोरों को लेकर मुआर नदी पहुंची, जहां कढ़ी मशक्कत के बाद दोपहर के समय युवक का शव पानी से बरामद हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दरिंदगी: परिवार संग सो रही दो साल की बच्ची का अपहरण कर बदमाश ने किया दुष्कर्म, चीखी तो रेत में दबा दिया सिर
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
भाई विक्रम सिंह दांगी ने आरोप लगाया कि घटना से पहले उनका भाई चार अन्य लोगों के साथ था और सभी ने मिलकर शराब पार्टी की थी। उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा मौके पर पहुंचा, तो उसके चाचा वहां नहीं मिले। भाई और भतीजे भोला दांगी का आरोप है कि हजारी, कुलदीप, वीरेंद्र और गब्बू ने उनके भाई के साथ मारपीट की और हत्या कर शव को नदी में फेंका है। परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले किसी होटल पर भी गाली-गलौज और विवाद हुआ था। हालांकि, पुलिस ने अभी इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मामले को लेकर एसडीओपी अरुण सिंह उइके ने बताया कि गुरुवार शाम परिजनों ने युवक के लापता होने की सूचना दी थी, जिस पर तुरंत गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को गोताखोरों की मदद से नदी से शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। परिजनों द्वारा जताई गई हत्या और मारपीट की आशंका के बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस

गब्बर सिंह दांगी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed