{"_id":"68274c0a820969896c0d2b3e","slug":"a-shameful-incident-came-to-light-in-sagar-a-2-year-old-innocent-child-involved-in-a-wedding-procession-was-molested-sagar-news-c-1-1-noi1338-2956440-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सागर में सामने आया शर्मसार करने वाला मामला, बरात में शामिल दो वर्ष की बालिका से गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सागर में सामने आया शर्मसार करने वाला मामला, बरात में शामिल दो वर्ष की बालिका से गलत काम
Fri, 16 May 2025 10:20 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 10:20 PM IST
सार
सागर में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को उठाकर पहले सुनसान जगह ले गया फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बांदरी
विस्तार
सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने परिजनों के साथ बरात में शामिल होने आई थी यहां बरात में आए 30 वर्षीय युवक ने गुरुवार दोपहर मासूम के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद आरोपी बच्ची को उसकी मौसी की गोद में थमाकर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बहेरिया थाना क्षेत्र से बांदरी में एक बरात आई थी। बरात में आया एक आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और सूने स्थान में ले जाकर दरिंदगी की। लगभग एक घंटे बाद बच्ची की मौसी चप्पल उठाने के लिए एक जगह गई तो युवक वहां मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ढाई करोड़ की ठगी में ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता, यूपी से दस आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
युवक नीरज आदिवासी ने मौसी की गोद में मासूम को दिया और भाग गया। मौसी ने जब बच्ची को लहूलुहान हालत में देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद सभी पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपी नीरज आदिवासी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल बच्ची का सागर में इलाज चल रहा है।
बांदरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि शिकायत करने में देरी के कारण आरोपी भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- सिंगरौली में नहर के बाद अब नाली हो गई 'चोरी', नगर निगम ने ईओडब्ल्यू के पास पहुंचाई शिकायत
मासूम की मां ने बताया- मेरी मौसी के लड़के की शादी थी। बरात में सभी आए थे। दोपहर में परिवार के लोगों ने कहा कि दूल्हे को तैयार कर दो तो मैं उसे तैयार करने चली गई, तभी आरोपी आया और बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। थोड़ी देर बाद वह खेत की तरफ से आते दिखा, साथ में बच्ची भी थी। बच्ची को देकर बरात में शामिल हो गया। जब खून देखा तो उससे पूछा- ये तुमने किया है तो आरोपी पसीना-पसीना हो गया। इस बीच परिवार के और लोग आ गए। मौका देखकर आरोपी भाग गया।
