{"_id":"66711e13bb4e842a0a02d128","slug":"27-goats-died-due-to-lightning-in-sagar-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: आकाशीय बिजली गिरने से 27 बकरियों की मौत, आठ हुई बुरी तरह से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: आकाशीय बिजली गिरने से 27 बकरियों की मौत, आठ हुई बुरी तरह से घायल
Tue, 18 Jun 2024 11:11 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:11 AM IST
सार
Sagar News: सागर जिले की रहली तहसील अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से जंगल में चरने गयीं 27 बकरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 8 बकरियां घायल हो गई है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से 27 बकरियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामला 17 जून की सुबह लगभग 10 बजे का है। ग्राम सहजपुरी कलां और ग्राम मजगुआं के दो बकरी पालक अपनी बकरियों को लेकर बंदरयाऊ के जंगल में रोज की तरह बकरियां चराने गए थे। अचानक आसमान में काले बादल छा गए और मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए बकरियां एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई तभी आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ तहस-नहस हो गया। हादसे में जहां 26 बकरियों की मौत हो गई, वहीं 8 घायल हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार काशीराम आदिवासी निवासी सहजपुर कला की पांच बकरियां तथा इकबाल पिता जानखां निवासी ग्राम मजगुआं की 19 बकरी तथा तीन बकरा कुल 22 नग मृत पाए गए हैं। इधर, घटना की सूचना के बाद प्रशासन शाम के समय घटनास्थल पहुंचा।
विज्ञापन
