फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   11 girls lost their lives due to black magic

Sagar News: 11 साल की बच्ची को सांप ने डसा, परिवारवाले कराते रहे झाड़ फूंक, आखिरकार चली गई मासूम की जान

Sun, 01 Jun 2025 09:34 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 09:34 AM IST
सार

सागर जिले के हिनौती गांव में सांप काटने से 11 वर्षीय बच्ची वैशाली की मौत हो गई। परिजन अस्पताल की बजाय तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने ले गए, जिससे समय पर इलाज न मिलने से बच्ची की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
11 girls lost their lives due to black magic
सर्प दंश से मृत हुई बच्ची

विस्तार

बुंदेलखंड अंचल में आज भी किसी को अगर सर्प काट ले तो अधिकांश लोग आज भी अस्पताल की जगह झाड़ फूक में फंसकर जान गंवा देते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले की रहली तहसील क्षेत्र के एक गांव में सामने आया, जहां सांप के काटने का शिकार हुई 11 वर्ष की बच्ची की झाड़ फूंक के चक्कर में जान चली गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-दमोह की सड़कों पर हर माह 70 हादसे व मौतें, कारण जानने भोपाल से आई टीम, तेंदूखेड़ा में सबसे ज्यादा
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर रात घर के मटके से पानी पीने गई बच्ची को अंधेरे में सांप ने डस लिया था। परिजन उसे अस्पताल की जगह करीब 15 किलोमीटर दूर किसी तांत्रिक के पास झाड़ फूंक कराने ले गए, जहां तांत्रिक ने कुछ ढकोसलेबाजी करके बच्ची को अस्पताल ले जाने को बोल दिया। अस्पताल में बच्ची की मौत होने के बाद भी परिजनों को समझ नहीं आई, और मृत बच्ची के शव को लेकर रहली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करीब 10 किलोमीटर दूर किसी अन्य तांत्रिक के पास ले गए और बच्ची को दोबारा जिंदा करने की बात करने लगे। ग्रामीणों की समझाइश पर परिजन बच्ची के शव को लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-स्कार्पियो और छोटा हाथी में शराब तस्करी, पुलिस ने पकड़ा, चार लाख की अवैध शराब बरामद

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत हिनौती गांव में बीती रात 11 वर्षीय मासूम अंधविश्वास की बलि चढ़ गई। परिजनों के अंधविश्वास के चलते मासूम बच्ची की जान चली गई। दरअसल बीती रात लगभग 1 बजे बच्ची उठकर पानी पीने गई। जहां मटके के बाजू में बैठे एक सांप ने 11 वर्षीय वैशाली अहिरवार को डंस लिया। सांप के काटते ही जहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया और बच्ची बेहोश होने लगी। परिजनों को पता चलते ही परिजन उसे अस्पताल ले जाने की जगह अपने घर से करीब 15 किलोमीटर दूर अचलपुर गांव में झाड़ फूंक करवाने किसी तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने कुछ ढकोसलेबाजी करके परिजनों को बच्ची के ठीक हो जाने का आश्वासन दिया और अस्पताल जाने को बोल दिया। सुबह लगभग 4 बजे परिजन अधमरी हालत में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू तो किया लेकिन कुछ ही देर में बच्ची की मौत हो गई। लेकिन अंधविश्वास की हद इतनी है कि मासूम की जान निकलने के बाद भी परिजनों का विश्वास झाड़ फूंक से नहीं हटा, और मृत बच्ची के शव को लेकर करीब 10 किलोमीटर दूर बादीपुरा नामक एक गांव में किसी अन्य तांत्रिक के पास पहुंच गए, जहां दोबारा झाड़ फूंक करके बच्ची को जिंदा करने की बात करने लगे। ग्रामीणों की समझाइश पर परिजन बच्ची के शव को लेकर वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली पहुंचे, जहां जानकारी मिलते ही रहली थाना पुलिस ने मार्ग कायम किया है, और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

सर्प दंश से मृत हुई बच्ची

सर्प दंश से मृत हुई बच्ची

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed