फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Younger brother was killed in land dispute, elder brother along with wife and son killed him

Sagar: जमीन विवाद में छोटे भाई को बाइक से रौंद कर मार डाला, बड़े भाई ने पत्नी और बेटे संग की वारदात

Sun, 30 Jul 2023 11:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Jul 2023 11:27 PM IST
सार

सागर में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। उसे पहले कुल्हाड़ी मारी गई, जब वह रिपोर्ट करने जा रहा था तब उसे बाइक से टक्कर मार दी, फिर कई बार उसके पेट के ऊपर से बाइक निकाली गई। इस काम में आरोपी की पत्नी और बेटे ने भी साथ दिया। 

विज्ञापन
Sagar: Younger brother was killed in land dispute, elder brother along with wife and son killed him
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के बीना में भानगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की बाइक से रौंद कर हत्या कर दी। घटना भानगढ़ के जौध गांव में हुई। बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई को तेज रफ्तार बाइक से रौंद कर मार डाला। 
विज्ञापन


मृतक की पत्नी सहोदरा का आरोप है पति प्रकाश अहिरवार पट्टे की जमीन पर पक्का मकान बना रहे थे। इसी को लेकर बात करने के लिए उसका बड़ा भाई गंगाराम अपनी पत्नी मलिरिया बाई के साथ आ गया। मृतक की पत्नी सहोदरा ने इसका विरोध किया, तो जेठ और भाभी ने मारपीट शुरू कर दी, फिर भाभी ने प्रकाश के दोनों हाथ पकड़ लिए और बड़े भाई गंगाराम ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट लिखाने जा रहा था तब हमला
इस हमले व मारपीट की रिपोर्ट प्रकाश अहिरवार अपनी पत्नी सहोदरा बाई के साथ पुलिस चौकी में लिखाने जा रहा था। इसकी खबर लगते ही आरोपी गंगाराम अपने बेटे गोलू के साथ पीछा करते हुए आ गया। फिर हिन्नौद और जौध गांव के बीच पहुंचते ही प्रकाश के भतीजे गोलू ने तेज रफ्तार बाइक से पीछे से प्रकाश को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से प्रकाश जमीन पर गिर गया। इसके बाद प्रकाश के भतीजे गोलू और बड़े भाई ने पेट के ऊपर से कई बार बाइक निकाली। जिसके चलते प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी रोती बिलखती रही लेकिन तीनों ने उसकी बात नहीं मानी और प्रकाश की जान ले ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed