{"_id":"62349ba9c9e43d3ad31007ba","slug":"sagar-two-youths-died-due-to-drowning-in-the-pond-after-playing-holi-went-to-bathe-with-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर: तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत, होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत, होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे थे
Fri, 18 Mar 2022 08:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 18 Mar 2022 08:18 PM IST
सार
सागर में दो परिवारों में होली की खुशियों मातम में बदल गईं। इन परिवार के दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों होली खेलने के बाद नहाने के लिए तालाब पर गए थे।
विज्ञापन
drowning in pond
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहाने के लिए तालाब में उतरे दो युवक डूब गए। दोनों की मौत हो गई। पुलिस अब दोस्तों के बयान ले रही है।
जानकारी के अनुसार मामला मछरयाई का है। 20 वर्षीय राज कोरी और 24 वर्ष के विशाल कोरी दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद मोतीनगर थाना क्षेत्र के बदोना तालाब में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने से राज और विशाल डूब गए। युवकों को तैरना नहीं आता था। साथियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। युवकों के परिजन व अन्य लोग भी तालाब पर पहुंच गए। आनन-फानन में तालाब से दोनों युवकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उन्हें ढूंढ तो लिया पर बचा नहीं सके। पानी से दोनों के शव निकले। पुलिस टीम ने युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के अन्य साथियों के बयान लिए जा रहे हैं।