फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Project officer and her husband were demanding 50 percent commission in mid-day meal bill, Lokayukta caught

सागर: परियोजना अधिकारी और उसका पति मिड-डे मील के बिल में मांग रहे थे 50 प्रतिशत कमीशन, लोकायुक्त ने दबोचा

Tue, 22 Mar 2022 02:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 22 Mar 2022 02:55 PM IST
सार

सागर में बच्चों के मिड-डे मील के बिल पास कराने के बदले 50 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा था। लोकायुक्त पुलिस ने सागर में एक परियोजना अधिकारी और उसके पति को 25 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा है।
 

विज्ञापन
Sagar: Project officer and her husband were demanding 50 percent commission in mid-day meal bill, Lokayukta caught
परियोजना अधिकारी और उसके पति को 25 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकायुक्त पुलिस ने सागर में एक परियोजना अधिकारी और उसके पति को 25 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा है। बच्चों के मिड-डे मील के बिल पास कराने के बदले 50 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार समशुद्दीन उर्फ सिकंदर खान ने शिकायत की थी। उसने बताया कि वह सागर जिले मालथौन स्थित ग्राम बरोदिया का रहने वाला है। महिला एवं बाल विकास विभाग मालथौन कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर कंप्यूटर ऑपरेटर है। उसकी मां एक स्वसहायता समूह का संचालन करती है। जो स्कूल में बच्चों के मिड-डे मील की सप्लाई भी करता है, जिसके बिल महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी ऋचा दुबे ही पास करती हैं। उसने शिकायत में बताया कि बिल पास कराने के बदले पचास फीसदी कमीशन की मांग की जाती है। समशुद्दीन की मां के स्वसहायता समूह का मिड डे मील का बिल करीब 70 हजार रुपए बना था जिसमें ऋचा दुबे 35 हजार रुपए मांग रही थीं।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और फरियादी को रुपये लेकर परियोजना अधिकारी के पास भेजा। उन्होंने 25 हजार होने की बात कही तो परियोजना अधिकारी ने अभी उतनी राशि देने को कहा और पास में ही बैठे अपने पति संदीप दुबे को राशि दिलवा दी। जैसे ही संदीप ने रकम ली। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने दुबे दंपत्ति को रिश्वत की राशि के साथ दफ्तर में गिरफ्तार कर लिया। ऋचा दुबे के पति संदीप दुबे हैं जो उनके यहां काम नहीं करते हैं लेकिन फिर वे महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कार्यालय में बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed