फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News, paddy purchase, Kesli market yard, Sagar police, husk in paddy sack, tribal development section Ke

Sagar News: केसली मंडी में धान खरीदी के दौरान 38 हजार बोरियों में भरा था भूसा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 06:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 06:19 PM IST
सार

Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में धान खरीदी केंद्र पर अमानक धान खरीद कर घोटाला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, केसली मंडी प्रांगण में खरीदी केंद्र पर धान की करीब 38 हजार बोरियों में सिर्फ भूसा भरा हुआ मिला था।

विज्ञापन
Sagar News, paddy purchase, Kesli market yard, Sagar police, husk in paddy sack, tribal development section Ke
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर के आदिवासी विकास खंड केसली में करीब पांच महीने पहले धान खरीदी केंद्र पर अमानक धान खरीदी का मामला सामने आया था। दिगंबर स्व सहायता समूह बम्होरी केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर और समिति स्तर पर नियुक्त किए गए सर्वेयर द्वारा अमानक स्तर की धान की खरीदी की गई थी। अमानक स्तर की धान खरीदी के मामले में शिकायत के बाद कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पलक खरे ने कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


कार्रवाई में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था कि अवैधानिक रूप से लाभ कमाने और शासन के साथ धोखाधड़ी की मंशा से अमानक स्तर की धान बोरियों में भरी गई है। इसके खिलाफ आरोपियों पर प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


आरोपी करीब पांच महीने से फरार थे...
धान खरीद कर घोटाला करने वाले आरोपी पिछले पांच महीने से फरार थे। पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया था। आरोपियों की तलाश के लिए सागर पुलिस अधीक्षक ने एडिशनल एसपी बीना और एसडीओपी देवरी के निर्देशन में एक संयुक्त टीम गठित की थी। टीम ने आरोपियों की लगातार तलाश की, मामले के मुख्य आरोपी अतिशय पिता अवधेश जैन निवासी देवरी, सर्वेयर प्रशांत सेन निवासी देवरी, कंप्यूटर ऑपरेटर अनुपम दुबे निवासी सहजपुर केसली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, यहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय युवक ने सोशल मीडिया पर किया था घोटाले का खुलासा...
केसली मंडी परिसर में बने दिगंबर स्व सहायता समूह के खरीद केंद्र में किसानों से धान खरीदी की जा रही थी। सात जनवरी को केसली मंडी प्रांगण में चल रहे दिगंबर स्व सहायता समूह के खरीदी केंद्र पर धान की करीब 38 हजार बोरियों में सिर्फ भूसा भरा मिला। एक स्थानीय युवक द्वारा सोशल मीडिया पर इसका खुलासे करने के बाद हड़कंप मच गया था।


मौके पर तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। खरीद केंद्र को सील कर जांच शुरू की थी। इस बीच खरीद केंद्र संचालक सहित कर्मचारी मौके से भाग निकले। पूरे मंडी परिसर में रखी लगभग 38 हजार बोरियों में धान की जगह भूसा भरा मिला था।  किसान से खरीदी गई धान बताकर भुगतान लेने की तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed